{"_id":"7b3e84e600b8e9a7e82a7ab8c2d5f14c","slug":"aural-history-of-yoga-in-the-city-today-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ण नगरी में आज बनेगा योग का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ण नगरी में आज बनेगा योग का इतिहास
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ण नगरी योग का इतिहास बनाने के लिए तैयार है। रविवार सुबह एक साथ 21 हजार से ज्यादा साधक ओम के उच्चारण के साथ-साथ योग क्रियाएं करेंगे।
सेक्टर-33 ग्राउंड में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। करीब 11 एकड़ में भव्य और आकर्षक पंडाल लगाया गया है। इसमें करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
उधर, सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है, साथ ही करीब 1500 पुलिस के जवान योग समारोह की सुरक्षा संभालेंगे। इसके लिए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र में इंचार्ज लगाया है। साथ ही जाम से मुक्ति के लिए अलग-अलग 16 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है।
पूरे स्थल को 56 सेक्टरों में बांटा गया है। मुख्य मंच 25 बाया 50 का बनाया गया है। इसकी ऊंचाई लगभग साढ़े सात फुट है, जबकि दो मंच 24 बाया 44 के बनाए गए हैं, दोनों की ऊंचाई साढ़े चार-साढ़े चार फुट रखी गई है। मंचों को आकर्षक रूप देने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से मैदान में मुख्य स्टेज 50 फुट लंबी तथा 10 फुट चौड़ी व दो स्टेजों पर 55 फुट लंबी व 9 फुट चौड़े बैक ड्रोप लगाए गए हैं। 35 मिनट तक योग के प्रोटोकोल का अभ्यास करवाया जाएगा। इसके बाद आचार्यकुलम के बच्चे योग क्रियाओं की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
ये हैं मुख्य बिंदु
- योग स्थल को 56 सेक्टरों में सेक्टरों में बांटा गया है, हर सेक्टर में एक सेक्टर इंचार्ज होगा।
- योग स्थल पर 16 फायरब्रिगेड लगाई गई हैं।
- पंडाल में 6 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं
- 16 अलग-अलग स्थानों पर होगी पार्किंग।
- सभी को टी-शर्ट व अल्पाहार दिया जाएगा।
- लगभग 12 हजार स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे।
- आचार्यकुलम के बच्चे योग की क्रियाओं का विशेष प्रदर्शन करेंगे।
ये रहेगा समय
मुख्य कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से शुरू हो जाएगा। सुबह 6 से 8.30 बजे तक होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। आचार्य बालकृष्ण गरिमामय उपस्थिति रहेंगे। कार्यक्रम में 21 आसन कराए जाएंगे। शिविर की शुरुआत वेद मंत्र और समापन भी वेद मंत्र से होगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे तक स्थल पर पहुंचना जरूरी है।
हर सेक्टर में महिला अधिकारी : एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि हर सेक्टर में महिला पुलिस अधिकारियों को भी तैनात किया गया है। इस बारे में निर्देश दिये जा चुके है कि चेकिंग का कार्य सुचारु रूप से किया जा सके। किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित सेक्टर इंचार्ज खुद जिम्मेदार होंगे। योग स्थल के अंदर जाने वाले पर व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर गेट से जांच की जाएगी।
गांवों से बसों में आएंगे साधक
इसके रविवार को विकास भवन में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मीटिंग में सभी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी केहर सिंह चोपड़ा ने बताया कि सभी तहसील व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को बसें उपलब्ध करवा दी गई हैं। बसें रात को ही निश्चित स्थलों पर पहुंच जाएंगी। प्रात: गांवों से साधकों को लेकर 4.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगी। बसों में व्यवस्था के लिए प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम सुबह छह बजे शुरू हो जाएगा।
करोड़ों की परियोजनाएं शुरू करेंगे सीएम
करनाल। रविवार को पूरा दिन सीएम करनाल रहेंगे। इस दौरान वे शहर में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। सीएम सुबह 6 बजे से 8. 30 तक योग स्थल पर रहेंगे। इसके बाद वहीं पर पल्स पोलियो कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। 9 बजे एनबीजीएआर के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। फिर 9.45 पर नगर निगम के कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। 10.15 बजे कर्ण ताल पर निर्माण कार्य का पत्थर रखेंगे, 10.45 बजे फायर स्टेशन भवन का उद्घाटन करेंगे। सुबह सेक्टर 12 में 11.15 बजे नए नगर निगम भवन का शिलान्यास करेंगे। सेक्टर 13 में दोपहर बाद करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत के कार्य की शुरुआत करेंगे। शाम 6 बजे पंचायत भवन में ई लाइब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। शाम 6.30 बजे एनडीआरआई के सभागार में हास्य कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिया जायजा
स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास ने योग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा की और दिशानिर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. जे गणेशन ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग भाग लेंगे, उनके लिए यातायात की सुविधाएं दी गई हैं, बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर एक मंच बनाया गया है, जिस पर बच्चों का योगाभ्यास का प्रदर्शन होगा। मुख्य प्रोटोकोल का कार्यक्रम प्रात: 7 बजे शुरू होगा और यह कार्यक्रम 35 मिनट चलेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम करनाल राजीव मेहता, एसडीएम असंध सुरेश कुमार चहल, सीटीएम सतीश कुमार, शुगर मिल की एमडी वर्षा खगनवाल, सीएमओ अनीता अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी आशा मुंजाल सहित पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।