फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attention You are drinking contaminated water, health can be bad

सावधान! दूषित पानी पी रहे हैं आप, सेहत हो सकती है खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Attention You are drinking contaminated water, health can be bad
करनाल। सावधान! जिले के कई इलाकों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिसे पीने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है, क्योंकि विभिन्न इलाकों से लिए गए पानी के 151 में से 13 नमूने फेल मिले हैं। यानी इन इलाकों का पानी पीने योग्य नहीं है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हर महीने पानी के नमूने लेता है और उनकी प्रयोगशाला में जांच करवाई जाती है। ऐसे ही मार्च महीने में विभिन्न क्षेत्रों से पानी के 151 नमूने लिए गए थे, जिनमें आठ नमूने शहर से, वहीं पांच नमूने ग्रामीण इलाकों से लिए गए। इनमें से तीन नमूनों में हाइपो क्लोरीन की मात्रा मानकों से अधिक मिली है, जो कि सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। विडंबना है कि नगर निगम की ओर से जनता के स्वास्थ्य की परवाह किए बिना और बिना जांच के दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के 600, निगम के 175 ट्यूबवेल
शहर में नगर निगम के जल विंग की ओर से पानी की सप्लाई दी जा रही है। निगम के शहर में करीब 175 ट्यूबवेल हैं। वहीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से करीब 600 ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां का पानी पीने योग्य नहीं
सेक्टर-13 डिस्पेंसरी क्षेत्र में तीन जगह से पानी के सैंपल लिए गए, जिनमें हाइपो क्लोरीन की मात्रा अधिक मिली। वहीं, पीएचसी सग्गा क्षेत्र में दो और पीएचसी सांभली में तीन जगहों के सैंपल अनफिट मिले। यूपीएचसी सिटी डिस्पेंसरी में दो और यूपीएचसी शिव कॉलोनी में तीन जगह सैंपल अनफिट मिले।
इन बीमारियों का खतरा
मेडिकल ऑफिसर डॉ स्वाति ने बताया कि गंदा पानी पीने से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें हैजा, बुखार, उल्टी, दस्त व टाइफाइड शामिल हैं। पानी में क्लोरीन की मात्रा अधिक होने से दांतों से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।

वर्जन- फोटो- 54
मार्च महीने में विभिन्न इलाकों से 151 पानी के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 13 मानकों पर खरा नहीं उतर पाए। कह सकते हैं कि पीने योग्य पानी नहीं है। इस संदर्भ में नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा गया है।
सुरेंद्र, सेनेटरी इंस्पेक्टर, स्वास्थ्य विभाग करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed