{"_id":"6461417909189ece6502fcb9","slug":"attempted-kidnapping-of-class-ii-student-from-school-karnal-news-c-18-knl1031-121851-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्कूल से दूसरी कक्षा के छात्र के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्कूल से दूसरी कक्षा के छात्र के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
करनाल। रायपुर रोडान के सरकारी स्कूल में मुंह पर कपड़ा बांधकर आए एक व्यक्ति ने दूसरी कक्षा के बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। अध्यापिका ने जब बच्चे को उसके साथ भेजने से इंकार किया तो आरोपी साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। स्कूल प्रबंधक को मामले की जानकारी दी तो आरोपी भाग गया। बच्चे के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गांव रायपुर रोडान निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बेटा गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। आठ मई को बेटा स्कूल गया था। वह जब कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। तभी एक व्यक्ति आयाए जिसके मुंह पर कपड़ा बंधा था। आरोपी ने खुद को छात्र का रिश्तेदार बताया और कहा कि उसके परिजनों ने छात्र को साथ लाने के लिए भेजा है। अध्यापिका ने आरोपी से कुछ देर बैठकर इंतजार करने को कहा। परिजनों से फोन पर बात की तो उन्होंने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। अध्यापिका ने स्कूल प्रबंधक को मामले की जानकारी दी तो आरोपी भाग निकला।