{"_id":"5fd3d5438ebc3e3e8205d1ec","slug":"attempt-to-snatched-a-bag-karnal-news-knl537759193","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से बैंक से निकले व्यक्ति का चाकू दिखाकर बैग छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के इरादे से बैंक से निकले व्यक्ति का चाकू दिखाकर बैग छीनने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-7 में बैंक से बाहर निकले एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर बैग लूटने का प्रयास किया। अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने पर बदमाश मारपीट कर फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-7 में शुक्रवार की शाम बैंक के बाहर घात लगाये बदमाशों ने एक व्यक्ति से बैग छीनने का प्रयास किया। जाते-जाते वे बैग तो नहीं छीन पाए लेकिन उसके हाथ से बैंक की दो पासबुक लेकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना से आस-पास के लोग भी दहशत में हैं।
मैंने लुटेरे को जमीन पर गिराया, कोई मदद को नहीं आया
नाम न बताने की शर्त पर पीड़ित ने बताया कि मैने काफी देर की मशक्कत के बाद एक लुटेरे को जमीन पर गिरा दिया था। लेकिन लोग तमाशा देखते रहे। कोई भी मदद के लिए सामने नहीं आया। ऐसे में वे हाथ छुड़वाकर भाग गए। उसने बताया कि मैं बैंक में किसी काम से आया था।
विज्ञापन
दो दिन पहले भी लूटे थे 20 हजार
दो दिन पहले सेक्टर छह मार्केट से दिनदहाड़े एटीएम बूथ से चाकू की नोक के बल पर 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सेक्टर छह के रहने वाले धनंजय ने बताया कि दोपहर करीब 1:15 बजे घर से वे मार्केट में स्थिति पीएनबी के एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने आए थे तो उसी समय दो लड़के एटीएम बूथ में आए और चाकू की नोक पर 20 हजार रुपये लेकर भाग गए।
पीड़ित ने मामले की अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने पर उसी आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र सिंह, एसएचओ, सेक्टर-32-33 थाना।