फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attempt to kill woman by pushing her into canal

Karnal News: महिला को नहर में धक्का देकर मारने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill woman by pushing her into canal
- महिला ने एक साल पहले युवक पर पॉक्सो एक्ट में कराया था केस, उसी रंजिश में की वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। रंजिश के चलते दो आरोपियों ने एक महिला को नहर में धक्का देकर जान से मारने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक साल पहले घर में घुसकर महिला की बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित महिला ने रामनगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी हरजिंद्र ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर गलत काम करने का प्रयास किया था। जिसके बाद उसने अगस्त 2023 में थाना रामनगर में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। मगर बाद में समझौता होने पर उसने केस वापस ले लिया था। जब वह किसी कार्य से स्कूटी पर कच्ची नहर पुल गुरु नानक गुरुद्वारा वाली सड़क पर जा रही थी भी उसी रंजिश में आरोपी हरजिंद्र सिंह व परमजीत उर्फ पप्पा ने उसकी स्कूटी के आगे अपनी मोटरसाइकिल अड़ाकर उसे रोक लिया। हरजिंद्र ने उससे कहा कि उसने उसके ऊपर मामला दर्ज करवाया था लेकिन आज वे दोनों उसे नहर में गिराकर जान से मार देंगे। जब वे उसे बाजू से पकड़कर लेकर जा रहे थे उसी समय किसी राहगीर ने दोनों को देख लिया और जोर से आवाज लगाने पर दोनों आरोपी उसे नहर किनारे धक्का देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके छोटे बच्चे हैं और वह पति से अलग रहती है। ऐसे में उसे व उसके बच्चों को आरोपियों से खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed