{"_id":"61e9cbee350559597a2625a3","slug":"attempt-to-gherao-the-mla-s-residence-karnal-news-knl96642475","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आवास के घेराव का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक आवास के घेराव का प्रयास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी है। वीरवार को वे घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण के आवास का घेराव करने पहुंचीं लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कुछ दूर पहले ही रोक लिया। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक से फोन पर सीएम से वार्ता का आश्वासन मिलने के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारी वापस लौटे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार इंद्र सिंह और विधायक कल्याण के नाम का ज्ञापन बरसत मंडल के अध्यक्ष नरेश कुमार को सौंपा।
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मचारी सुबह कुटेल बस स्टैंड के पास एकत्रित हुईं। बाद में प्रदर्शन करती हुईं कल्याण फार्म हाउस पर पहुंचीं। लगभग दो बजे विधायक के आवास पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों के समर्थन में 44 दिन से संघर्ष कर रहीं हैं लेकिन सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। सरकार ने उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया तो बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। विधायक हरविंद्र कल्याण के आवास पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर वीरवार सुबह से ही नायब तहसीलदार इंद्र सिंह, डीएसपी जयसिंह, घरौंडा और मधुबन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
2018 में किया वादा भी नहीं हुआ पूरा
यूनियन की प्रधान सरोज बाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2018 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें से जो वादा किया था उसे तुरंत पूरा करे। प्रधानमंत्री मोदी ने आंगनबाड़ी कर्मियों के कार्यों की तारीफ करते हुए दिवाली पर वेतन में बढ़ोतरी कर वर्कर्स को 1500 और हेल्पर्स को 750 रुपये का तोहफा देने की घोषणा की थी। इसे भी सरकार ने लागू नहीं किया जबकि दूसरे राज्यों में लागू हो चुका है। विधायक हरविंद्र कल्याण ने बताया कि उनकी यूनियन की जिला प्रधान रूपा राणा से फोन पर बात हुई। उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। इस अवसर पर जिला सचिव बिजनेश, सीटू प्रधान सतपाल सैनी, सचिव जगपाल राणा, अंकित राणा, रमेश कुमार, नीलम और राकेश मौजूद रहे।