{"_id":"64f3a8ce4a35f1cc360912bc","slug":"attempt-to-forcibly-take-the-girl-to-canada-karnal-news-c-18-knl1031-209683-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किशोरी को जबरन कनाडा ले जाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किशोरी को जबरन कनाडा ले जाने का प्रयास
विज्ञापन
- परिवार संग लुधियाना गई थी युवती, चार आरोपियों के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। परिजनों के साथ लुधियाना गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने तलाश की तो आरोपी लुधियाना में एक थाने के बाहर किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को जबरन कनाडा ले जाने की तैयारी में थे। उसके सभी शैक्षणिक दस्तावेज भी आरोपियों ने ले लिए हैं। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बसंत विहार कॉलोनी निवासी किशोरी की मां ने बताया कि वह 28 अगस्त को अपने पति और बेटी के साथ लुधियाना गई थी। वहां उनकी बेटी अपनी सहेली के घर पर रुक गई जबकि परिवार के अन्य लोग करनाल आ गए थे। अगले दिन उन्हें पता चला कि बेटी सहेली के घर से निकल चुकी है मगर वह करनाल नहीं पहुंची। जिसके बाद किशोरी की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उसके बाद उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि उनकी बेटी को लुधियाना निवासी धीरज बहला-फुसलाकर पठानकोट ले गया है। रात भर जब पुलिस ने किशोरी और आरोपी युवक की खोजबीन की तो आरोपी पुलिस की कार्रवाई के डर से बेटी को डूंगरी थाने के बाहर छोड़ गया।
30 अगस्त को उनकी बेटी करनाल पहुंची। परिजनों ने पूछताछ की तो बेटी ने बताया कि 29 अगस्त की सुबह 10 बजे धीरज की बहन कीर्ति ने फोन कर उससे पठानकोट में अंकुश मथारू के घर पर जाने को कहा। जिसके बाद आरोपी पहले उसकी बेटी को लेकर नकोद्दर स्थित दरगाह पर पहुंचे। उसके बाद उसे विदेश ले जाने के सिलसिले में डीएसपी नकोद्दर के दफ्तर ले गए। आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वह जान से मार देंगे। परिजनों ने बताया कि आरोपी धीरज उनकी बेटी को कनाडा ले जाना चाहता था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।