{"_id":"66eb8db319e04f6e7c094584","slug":"attempt-to-commit-suicide-by-holding-electrical-wire-in-toilet-karnal-news-c-18-knl1008-478446-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शौचालय में बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शौचालय में बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
- रंगदारी मांगने के आरोपी को दिल्ली से अंबाला लेकर जा रही थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। रंगदारी मांगने के आरोपी ने दिल्ली से अंबाला जाते समय एक पेट्रोल पंप पर शौचालय में बिजली के करंट से आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई रणजीत सिंह व अन्य ने अंबाला के महेश नगर के रहने वाले विनोद कुमार को 17 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी की निशानदेही पर उसके जीजा निवासी गांधीनगर दिल्ली को भी गिरफ्तार करने के लिए उसे लेकर अंबाला शहर से दिल्ली विजय कुमार के मकान पर पहुंचे। जहां उसका मकान बंद पाया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर अंबाला लौट रही थी तो बसताड़ा टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले तनिष्क फिलिंग स्टेशन पर आरोपी ने शौचालय जाने के लिए कहा। जब आरोपी को शौचालय लेकर गए तो उसे हथकड़ी लगी थी।
इस दौरान आरोपी ने शौचालय में लगे बिजली बोर्ड को खींच लिया जिसे ईएचसी प्रदीप कुमार ने देख लिया। इस दौरान आरोपी विनोद के साथ-साथ प्रदीप कुमार को करंट का झटका लगा। इसके बाद आरोपी विनोद कुमार को सरकारी गाड़ी में नागरिक अस्पताल करनाल में दाखिल कराया।