फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attempt to cheat in the name of paying bill

Karnal News: बिल भरने के नाम पर ठगी की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat in the name of paying bill
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अगर आपके पास सीवरेज और पानी के कनेक्शन काटने, इनके बिल भरने का मैसेज आए तो सावधान हो जाएं। ये संदेश नगर निगम की ओर से नहीं बल्कि साइबर ठगों की ओर से भेजे जा रहे हैं। शहर में साइबर ठग अब सीवरेज और जलापूर्ति के बिलों के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश में हैं।
ये आम नागरिकों को फोन कॉल और मैसेज भेजकर बिल की रकम जमा करने का दबाव बना रहे हैं। ठग खुद को नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी बताकर लोगों से बारकोड वाले बिल की फोटो और पेटीएम, यूपीआई से भुगतान करने की बात करते हैं। अब तक ऐसे चार नंबर सामने आए हैं जो लोगों को गलत तरीके से संदेश भेजकर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि नगर निगम के अधिकारियों ने इस तरह की किसी भी कॉल या मैसेज को फर्जी और भ्रामक बताया है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम की ओर से किसी भी नागरिक को बिल भुगतान के लिए कॉल या मैसेज नहीं किया जाता। नागरिकों को भ्रमित करने के लिए जिन नंबरों से कॉल आ रहे हैं, ऐसे किसी भी कॉल का शहर के लोगों को जवाब नहीं देना चाहिए। अगर उनसे पैसे की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत पुलिस को देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मैसेज आ रहे : ऐसे ही एक मैसेज फोन पर या वाट्सएप पर आता है जिसमें लिखा होता है कि इंपोर्टेंट नोटिस : आपको सूचित किया जाता है कि आपने पीने के पानी या सीवरेज का बिल नहीं भरा है। इसलिए आपका कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके लिए आप नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

ये फर्जी मैसेज के नीचे एक मोबाइल नंबर के साथ साइबर ठग का एक नाम भी दिया हो सकता है।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि जलापूर्ति और सीवरेज शुल्क के बिल नगर निगम की अधिकृत टीम की ओर से घर-घर जाकर वितरित किए जाते हैं। नागरिक चाहें तो नागरिक सुविधा केंद्र सीएफसी में आकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed