फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on women police team in village Goli, mother and daughter arrested

Karnal News: गांव गोली में महिला पुलिस टीम पर हमला, मां-बेटी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Attack on women police team in village Goli, mother and daughter arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। जिले के गांव गोली में एक मामले की जांच के दौरान महिला थाना पुलिस टीम पर मां और बेटी ने हमला कर दिया। नोटिस देने पहुंची टीम के साथ दोनों ने न केवल अभद्रता की बल्कि हाथापाई करते हुए महिला इंस्पेक्टर को घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया।

महिला थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर कविता गोयल ने शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल को वह अपनी टीम के साथ एक पुराने मामले की जांच के लिए गांव गोली पहुंची थीं। टीम में महिला सब-इंस्पेक्टर सुनीता, सिपाही शिल्पी और चालक एचसी अशोक शामिल थे। पुलिस टीम सरकारी वाहन में मुकदमा नंबर-16 की जांच के सिलसिले में आरोपी महिला नीलम के घर पहुंची थी।
विज्ञापन


यह मामला धोखाधड़ी, धमकी और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया था। जब पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो नीलम और उसकी बेटी वंशिका गेट पर ही मिल गईं। पुलिस ने उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस देने की बात कही लेकिन दोनों ने नोटिस लेने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्पेक्टर को लगे नाखून
इंस्पेक्टर कविता गोयल के अनुसार जब उन्हें समझाने का प्रयास किया गया तो दोनों आरोपी महिलाओं ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर मां-बेटी ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान दोनों ने इंस्पेक्टर पर नाखूनों से हमला किया जिससे उनके हाथों पर चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और टीम को धमकी भी दी कि यदि दोबारा घर आए तो जान से मार देंगे। हंगामे के दौरान हाथापाई में इंस्पेक्टर की वर्दी की नेम प्लेट भी टूट गई जो आरोपियों के पास ही रह गई। घटना के बाद पुलिस टीम मौके से निकलकर बल्ला चौकी पहुंची, जहां इंस्पेक्टर ने मेडिकल जांच करवाई और लिखित शिकायत दी। मुनक थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नीलम और वंशिका के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed