फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Attack on two brothers sitting in the field

Karnal News: खेत में बैठे दो भाइयों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Attack on two brothers sitting in the field
निसिंग। कतलाहेडी गांव में खेत में बैठे दो भाइयों पर दर्जनभर युवकों ने जमीन पर कब्जा करने को लेकर हमला कर दिया। जिसमें देवेंद्र व रविंद्र दोनों भाई घायल हो गए। कतलाहेडी गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते रविवार की शाम छह बजे के करीब दोनों भाई रोजाना की तरह गांव स्थित अपने खेत में बैठे थे। उसी दौरान भूपेंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, बलविद्र सिंह व प्रिंस ट्रैक्टर पर आए और उनके साथ अन्य 10-12 अज्ञात लोग आए। उन्होंने आते ही लाठीजानलेवा हमला कर घायल कर दिया। कुछ ग्रामीणों ने खेत में पहुंचकर उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed