{"_id":"67fecab0db52db02050daa99","slug":"attack-on-mining-site-workers-case-filed-against-12-karnal-news-c-18-knl1008-624675-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: माइनिंग साइट के कर्मियों पर हमला, 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: माइनिंग साइट के कर्मियों पर हमला, 12 पर केस
विज्ञापन
- इंद्री थाना क्षेत्र के चंद्राव गांव में वारदात, रास्ता रोकर कर्मचारियों को पीटा, अस्पताल में कराया भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। इंद्री के पास यमुना की ओर चंद्राव गांव में माइनिंग साइट पर जा रहे कर्मचारियों पर 12 लोगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया। इस वारदात में कंपनी के एक कर्मचारी को काफी चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना इंद्री पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु वासी गढ़ी बीरबल ने बताया कि वह माइनिंग का काम करने वाली चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। रविवार को वह, प्रताप निवासी संधाली, मंदीप वासी गांव कलसौरा व अभिषेक और विशाल वासी उमरपुर के साथ गाड़ी में बैठकर चंद्राव गांव यमुना की तरफ अपनी साइट पर जा रहे थे। गाड़ी प्रताप सिंह चला रहा था। जब वे गांव की तरफ से लगभग आधा किलोमीटर चले तो गुरमीत सिंह उर्फ गोनी, सुरजीत, सोनू, बलेदव सिंह, टीकू, राकेश कुमार, रिंकू, महेंद्र सिंह, बलकार सिंह, हरदीप सिंह, सुच्चा सिंह, प्रदीप कुमार वासी गांव चंद्राव आए। इनमें से कुछ लोगों के पास लाठी-डंडे व कुछ के हाथों में तेजधार हथियार थे।
आरोपियों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा कर रास्ता रोक लिया और उन पर हमला बोल दिया। जैसे ही उन्होंने गाड़ी की खिड़की खोलकर नीचे उतरने का प्रयास किया तो चार से पांच लोगों ने अभिषेक पर हमला कर दिया। अन्य लोगों ने हम सब के ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी तोड़ कर पलट दी। साथ में खड़े कंपनी के ट्रैक्टर को भी तोड़ दिया। इस वारदात में उनके साथियों को काफी चोटें आई हैं। गाड़ी और ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने मालिक को फोन किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अभिषेक को कल्पना चावला रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि माइनिंग कर्मचारियों पर हमले की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।