{"_id":"65c947f5f626f0ba250ac7d8","slug":"attack-on-company-manager-and-employee-who-went-to-collect-loan-installment-karnal-news-c-18-knl1008-324342-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऋण की किस्त लेने गए कंपनी प्रबंधक और कर्मी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऋण की किस्त लेने गए कंपनी प्रबंधक और कर्मी पर हमला
विज्ञापन
- दोनों घायल, सिलाई मशीन का काम बढ़ाने के लिए महिला ने लिया था ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। कैमला गांव में किस्त लेने के लिए गए एक फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक व उसके सहयोगी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कंपनी के शाखा प्रबंधक दीपक कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वे करनाल स्थित बसंत विहार में ग्रो मनी कैपिटल कंपनी में ब्रांच प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। कैमला गांव निवासी नवीन की पत्नी अलका ने उनकी कंपनी से 50 हजार का लोन लिया था। महिला ने सिलाई मशीन का काम बढ़ाने के लिए लोन लिया था। उन्होंने शुरू में एक-दो किस्त समय पर जमा करवाई, लेकिन उसके बाद किस्त जमा करवाना बंद कर दिया। जिसके बाद कंपनी से उन्हें बार-बार फोन किए गए और उसका पति नवीन कुमार हर बार टालता रहा।
10 फरवरी को उन्होंने दोबारा नवीन के यहां फोन किया तो उनकी पत्नी अलका ने उन्हें गांव में ही आकर किस्त ले जाने के लिए कहा। समय के अनुसार जैसे ही वह अपने सहयोगी रजत के साथ कैमला गांव में अलका के घर पहुंचे तो वहां पहले से दो-तीन अन्य लोग बैठे थे। उन्होंने जब किस्त के बारे में बातचीत की तो सभी ने गालीगलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो सभी ने मारपीट कर रजत पर हथौड़े से सिर पर वार कर दिया। रजत ने हेलमेट लगाया था। जिससे उसका सिर बच गया।
विज्ञापन
दीपक ने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया और धमकी दी कि दोबारा कैमला में आए तो जान से मार दिया जाएगा। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि एक़ निजी कंपनी के मैनेजर व उसके सहयोगी पर हमला करने पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।