फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ATMs

एटीएम ही नहीं, कई बैंकों में भी सुरक्षा गार्ड नहीं

Tue, 25 Feb 2014 12:09 AM IST
कैथल
कैथल Updated Tue, 25 Feb 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
 ATMs
जिले में बैंकाें और एटीएम में हो रही लूट व चोरी की वारदात के बावजूद बैंक प्रबंधन सबक लेने को तैयार नहीं हैं। जिले में न केवल एटीएम बल्कि कई बैंकों में भी सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। बंगलूरू में हुई वारदात वारदात के बाद कई जिलों में ऐसे एटीएम को सील कर दिया गया है, लेकिन कैथल में अभी प्रशासन न जाने और कितनी वारदात के इंतजार में है।
विज्ञापन


जिले में छोटी-मोटी वारदात के अलावा तीन बड़ी वारदात में ही बैंकों के 84 लाख रुपये उड़ चुके हैं। इसमें कलायत में एटीएम से 22 लाख रुपये की चोरी, कैथल एटीएम से 22 लाख रुपये की चोरी एवं जाखौली अड्डा के निकट डकैती की वारदात में लूटे गए 42 लाख रुपये की तीन बड़ी वारदात में 84 लाख रुपये से ज्यादा की राशि उड़ाई जा चुकी है। इसमें से पुलिस द्वारा अभी तक 8,40,000 रुपये ही बरामद किए गए हैं। दो वारदात में तो अभी तक पुलिस भी खाली हाथ है।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए खतरा बने एटीएम
जिले में अधिकतर एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहे हैं। निजी बैंकों द्वारा तो अधिकतर एटीएम में गार्ड रखे गए हैं लेकिन ज्यादातर सरकारी बैंकों की शाखाओं के पास के एटीएम को छोड़कर शेष अन्य जगहों पर चल रहे एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड के हैं। जिले भर में लगभग 100 से ज्यादा एटीएम हैं। ऐसे में बिना गार्ड के चलने वाले एटीएम महिलाओं के लिए भी असुरक्षित हैं। बंगलूरू में हुई वारदात के बाद अकेले महिला द्वारा एटीएम से पैसे निकलवाना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ बैठकें होती हैं
एसपी कुलदीप सिंह यादव द्वारा कई बार बैंक प्रबंधन को पत्र लिखे जा चुके हैं तथा स्थानीय बैंक प्रबंधकों की बैठकें भी ली जा चुकी हैं जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने के लिए कहा जा चुका है।

रात को बंद हो सकते हैं कई एटीएम
लीड बैंक मैनेजर राकेश चौधरी ने कहा कि यह समस्या राष्ट्रीय स्तर की है। रिजर्व बैंक द्वारा गांव और शहर में सभी जगह एटीएम खोलने के आदेश जारी किए हैं। बैंकों  द्वारा सुरक्षा गार्ड को लेकर विचार किया जा रहा है। 13 फरवरी को चंडीगढ़ में बैंक अधिकारियों की मीटिंग भी हुई थी। आपातकालीन स्थिति में संवेदनशील जगहों पर स्थित एटीएम को रात को लॉक किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया। करनाल रोड पर पीएनबी के एटीएम से 22,05,700 रुपये चोरी की वारदात के बाद इस एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात होगा। यह जानकारी लीड बैंक मैनेजर ने दी।


फिर होगी बैठक
एसपी कुलदीप सिंह यादव का कहना है कि पुलिस द्वारा पहले भी बैंक प्रबंधन को इस बारे में लिखा जा चुका है। कई मीटिंगों के बाद अब 26 फरवरी को फिर से बैंक अधिकारियों के साथ बैठ बुलाई गई है जिसमें डीसी एनके सोलंकी भी बैंक अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed