फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ATM break 14 lakh 68 thousand crooks

एटीएम मशीन उखाड़ी, ले गये 14 लाख से अधिक कैश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
ATM break 14 lakh 68 thousand crooks
गांव सालवन से चोर उखाड़ ले गए 14 लाख 68 हजार से भरी केनरा बैंक की एटीएम
विज्ञापन

असंध। गांव सालवन से चोर 14 लाख 68 हजार रुपये से भरी एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। चोरों ने इस वारदात को वीरवार को सुबह 4 बजे के बाद अंजाम दिया। कंपनी मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एटीएम मशीन उखाड़े जाने की सूचना गांव के लोगों को भी नहीं लग पाई। पुलिस ने मौके से एक देशी कट्टा भी बरामद किया है।
एटीएम बूथ में कैश कंपनी के मैनेजर आकाश चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी के पास केनरा बैंक में कैश डालने का कॉन्ट्रैक्ट है। गांव सालवन के एटीएम मशीन में करीब 14 लाख 68 हजार कैश था। बुधवार की सुबह में चोर एटीएम बूथ को उखाड़कर ले गए। चोरों के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिल पाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि एटीएम बूथ में रात को कोई सिक्योरिटी गार्ड न होने के कारण शटर बन्द था और ताला लगा हुआ था। बदमाशों ने पहले शटर का ताला तोड़कर एटीएम बूथ में प्रवेश किया। फिर एटीएम मशीन के साथ बूथ में लगा हुआ कैमरा और अंदर रखे डीवीआर को भी चोर चुराकर ले गए। पुलिस के अनुसार संभवत: चोरों ने सुबह चार बजे के बाद का समय इसलिए चुना कि उस दौरान रात्रि गश्त खत्म हो जाती है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम सुबह 4 बजे तक गश्त कर रही थी। उस टाइम तक एटीएम बूथ का शटर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। 4 बजे से 6 बजे के बीच मशीन उखाड़ी गई है। पुलिस ने एटीएम बूथ के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद किया है। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय, पुलिस चौकी इंचार्ज, सालवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed