{"_id":"630e7bbd908875271677df84","slug":"athletes-from-many-states-including-haryana-will-gather-in-the-north-zone-meet-karnal-news-knl11953678","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ जोन मीट में हरियाणा सहित कई प्रदेशों के एथलीट जुटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्थ जोन मीट में हरियाणा सहित कई प्रदेशों के एथलीट जुटेंगे
विज्ञापन
Athletes from many states including Haryana will gather in the North Zone Meet
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण स्टेडियम में दो सितंबर से 33वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज होगा। जिसमें हरियाणा सहित नार्थ जोन के कई प्रदेशों के एथलीट जुटेेंगे। जिसमें करनाल के 12 एथलीट जिले की ओर से हरियाणा टीम के 207 खिलाड़ियों के दल का हिस्सा होंगे। वहीं, प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलाकर लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तरप्रदेश के लगभग 700 से अधिक एथलीट इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अपने-अपने प्रदेशों के लिए पदक जीतेंगे।
वहीं, कर्ण नगरी के अनिल कुमार, आर्यन कुमार, कृष कादियान, ओम बत्तन, सिद्धार्थ शर्मा, सिमरन, विजेता, खुशी, केविन सग्गू, कशिश खांची, चाहत अपने-अपने इवेंट में दम दिखाएंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर ने बताया कि दो से चार सितंबर तक करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित होने वाली 33वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 110 लड़के और 97 लड़कियों सहित 207 एथलीट खिलाड़ियों का दल भाग लेगा।
विज्ञापन
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम का मैनेजर सत्यवीर धनखड़ फरीदाबाद और टीम कोच ऋषि कुमार करनाल का मैनेजर नियुक्त किया गया है। चैंपियनशिप में हरियाणा के 207 लड़के और लड़कियां अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करेंगे। नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तरप्रदेश की टीम भी भाग ले रहीं हैं।