फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Atal Canteen: Now cheap food will be available only in season

अटल कैंटीन : अब केवल सीजन में ही मिलेगा सस्ता भोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
Atal Canteen: Now cheap food will be available only in season
तरावड़ी। हरियाणा सरकार ने अनाज मंडियों में किसानों व मजदूरों के लिए खोलीं अटल किसान मजदूर कैंटीन में सस्ते भोजन का समय अब सीमित कर दिया है। अब धान व गेहूं के सीजन में ही किसानों, मजदूरों को 10 रुपये में थाली मिलेगी। शेष दिनों में थाली की कीमत 25 रुपये होगी। हालांकि अभी तरावड़ी अनाज मंडी में कैंटीन बंद है। कैंटीन 15 सितंबर से फिर से शुरू होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पिछले साल अनाज मंडियों में सस्ता और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया था। करनाल में पहली कैंटीन खोली गई थी। इसके बाद जिले के अन्य अनाज मंडियों में कैंटीन खोली गईं। इनके संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी गई थी। इससे सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया तो किसानों व मजदूरों को भी लाभ मिला।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक थाली का मूल्य 25 रुपये निर्धारित किया गया था। इसमें 10 रुपये थाली खाने वाला व शेष 15 रुपये प्रति थाली की दर से सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा था। सरकार प्रतिदिन कम से कम 300 थाली पर अनुदान देती थी, लेकिन अब सरकार ने यह अनुदान 200 थाली तक सीमित कर दिया है। वहीं, इसे लगातार न चलाकर गेहूं व धान की सीजन तक सीमित कर दिया है। नए नियम के तहत अब धान के सीजन में 15 सितंबर से 30 नवंबर और गेहूं के सीजन में 15 मार्च से 15 मई तक कैंटीन का संचालन होगा। अनाज मंडी के सचिव मोहित बैरी ने बताया कि अब नए नियमों के तहत ही 15 सितंबर से कैंटीन का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरावड़ी में कैंटीन संचालक बिंदिया ने बताया कि कैंटीन बंद नहीं है। इसे संचालित किया जा रहा है। 31 अगस्त से सरकार ने अनुदान के रूप में 15 रुपये प्रति थाली देना बंद कर दिया है। इसलिए इस समय थाली 10 रुपये में नहीं बल्कि 25 रुपये में दी जा रही है लेकिन 15 सितंबर से फिर पूर्ववत व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed