फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   At the police station duty

अब थानों में ड्यूटी देंगे पैरा लीगल वालंटियर

Fri, 10 Jan 2014 11:59 PM IST
कैथल
कैथल Updated Fri, 10 Jan 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
At the police station duty
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिले में तैनात पैरा लीगल वालंटियरों की ड्यूटी पुलिस थानों में लगाई जाएगी ताकि वे गुमशुदा बच्चों से संबंधित शिकायतों तथा बच्चों के  साथ होने वाले अपराधों पर नजर रख सकें। चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव गगनदीप मित्तल ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से पांच पैरा लीगल वालंटियर जिले के विभिन्न पुलिस थानों तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये वालंटियर जनवरी के हर सोमवार को शिफ्ट वाइज इन थानों में ड्यूटी देकर बच्चों की गुमशुदगी तथा उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के संदर्भ में सूचना एकत्रित करेंगे। इस कार्य के लिए पैरा लीगल वालंटियर को पुलिस स्टेशन में ड्यूटी देने के लिए 250 रुपये प्रति दिन मिलेंगे।
विज्ञापन


ये देंगे ड्यूटी
जिन पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी अलग-अलग पुलिस स्टेशन में रहेगी, उनमें नीलम रानी, थाना शरह कैथल और सदर कैथल सहित सिविल लाइन कैथल में रहेंगी। इसी तरह पैरा लीगल वालंटियर रिंपी निवासी देवबन पुलिस थाना कलायत व तितरम में ड्यूटी देगी। रसूलपुर निवासी काजल गुहला, चीका व सीवन, नैना गांव की सुनीता ढांड और पूंडरी तथा पैरा लीगल वालंटियर रोहताश निवासी गुलियाना राजौंद थाना में ड्यूटी देंगे। ये वालंटियर किसी भी विवाद या समस्या की स्थिति में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed