फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   At a young age, Vaibhav became an example for the youth

Karnal News: छोटी उम्र में वैभव युवाओं के लिए बने मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
At a young age, Vaibhav became an example for the youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। वॉलीबॉल खिलाड़ी केशव शर्मा ने 17 साल की उम्र में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। केशव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी आदित्य राणा को आदर्श मानते हैं। अभी वॉलीबॉल खेलते हुए एक साल हुआ है। वह भारतीय वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों को खेलते देख कर उन्हीं की तरह अभ्यास कर अपने खेल में बदलाव कर रहे हैं। केशव ने बताया कि उनकी लंबाई छह फिट है उस कारण से वह स्प्रिंट दौड़ में भी हमेशा अव्वल रहे हैं।
100 मीटर दौड़ में उसने स्कूल व जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं। जब वह कर्ण स्टेडियम की खेल नर्सरी में दाखिले के लिए आए तो जिला खेल अधिकारी ने उन्हें लंबाई अच्छी होने के कारण वॉलीबॉल में कॅरिअर बनाने की बात कही।
विज्ञापन


केशव ने बताया कि उनका लक्ष्य ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर देश के लिए पदक लाना है। वह इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह चार बजे उठ जाते हैं और दौड़ व कसरत से शरीर को वार्म अप करने के बाद दो घंटे तक वॉलीबॉल खेलते हैं। उनके मुख्य कोच अश्विनी कुमार भी उनके इस लक्ष्य को पूरा करने में उनका साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव की उपलब्धियां-
- जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उनकी टीम ने हर बार स्वर्ण पदक जीता है।
- अंतर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिद्वंद्वी टीम को मात देकर पहला स्थान पाया है।
- जिला स्तर पर दो बार स्वर्ण और एक बार रजत पदक जीत चुके हैं।
- राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक व बेहतर स्मैश लगाने का अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed