फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assistant registrar suspended on charges of indecency with a woman

Karnal News: महिला से अभद्रता के आरोप में सहायक रजिस्ट्रार निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Assistant registrar suspended on charges of indecency with a woman
करनाल। प्रदेश के राज्यपाल ने सहकारी समितियों के तत्कालीन सहायक रजिस्ट्रार को निलंबित कर दिया गया है। महिला से अभद्रता करने के मामले में सहायक रजिस्ट्रार पर गाज गिरी है। वर्तमान समय में वह करनाल में नियुक्त थे। जारी आदेशों में कहा है कि निलंबन अवधि के दौरान उनका हेडक्वार्टर पंचकूला मुख्यालय रहेगा।
विज्ञापन


खरखौदा क्षेत्र निवासी एक महिला ने 27 अगस्त को थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी कि सहकारी समिति में आयोजित होने वाली बैठक की सूचना उन्होंने मोबाइल के माध्यम से कुछ अधिकारियों के पास भेजी थी। इनमें सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार त्रिलोचन सिंह भी शामिल थे। आरोप है कि सहायक रजिस्ट्रार ने बाद में महिला के फोन पर व्हाट्सअप कॉल कर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और अभद्रता भी की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सहायक रजिस्ट्रार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इससे पहले भी सहायक रजिस्ट्रार निलंबित हो चुके हैं। करनाल में भी उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। वहीं सहकारी समितियों के डीआर सतीश का कहना है कि सहायक रजिस्ट्रार को निलंबित कर दिया गया है। अभी किसी को करनाल का चार्ज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed