फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Assembly Gwal mountain and metro master plan would raise the issue of disturbance, Karnal

विधानसभा में उठाएंगे गवाल पहाड़ी और मेट्रो मास्टर प्लान की गड़बड़ी का मुद्दा

Sun, 26 Feb 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 26 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Assembly Gwal mountain and metro master plan would raise the issue of disturbance, Karnal
विधानसभा में उठाएंगे गवाल पहाड़ी और मेट्रो मास्टर प्लान की गड़बड़ी का मुद्दा - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आंखें बंद किए हुए हैं और प्रदेश में भ्रष्टाचार फैल रहा है। गुरुग्राम के गांव गवाल पहाड़ी में म्यूनिसिपल कमेटी की जमीन को प्राइवेट हाथों में दिया जा रहा है। इसी के साथ गुड़गांव मेट्रो का मास्टर प्लान को तरोड़ा मरोड़ा गया है। यह मुद्दा विधानसभा में उठाकर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा जाएगा।

विज्ञापन


वे रविवार को होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। किरण चौधरी ने सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पर पूरी तरह से अधिकारी हावी हैं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के गांव गवाल पहाड़ी में मुंशीपल कार्पोरेशन की जमीन को सस्ते भाव में प्राइवेट बिल्डरों को बेचा गया है। उन्होंने कहा कि 400 एकड़ प्राइम लेंड बेचने का मामला है और मुख्यमंत्री चुप हैं।
विज्ञापन


विधायक किरण चौधरी ने कहा कि उनके पास वह सारे दस्तावेज हैं, जिनमें गुरुग्राम के जिला कलेक्टर ने 6 जनवरी को, अधिकारी आरसी धारा ने 23 नवंबर 2016 को और मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह ने खुद सीएम मनोहर लाल का नाम लिखकर चिट्ठी लिखी थी। वह इन दस्तावेजों को विधानसभा में पेशकर मुख्यमंत्री से इस बारे में जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ चौधरी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुग्राम मेट्रो के मास्टर प्लान में भी काफी तरोड़ मरोड़ किया गया है। इससे भी सरकार ने कुछ बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। किरण चौधरी ने कहा कि इन दोनों मुद्दो के बारे में खुद भाजपा विधायक बोल रहे हैं, परंतु सरकार के पास कोई भी जवाब नहीं है। वहीं किरण चौधरी ने कहा कि सरकार प्रवासी दिवस मना रही है।


इसके लिए सरकार केवल किंगडम ऑफ ड्रिम्स का चयन करती है, जिस पर सरकार का 32 करोड़ रुपये और बैंकों को 150 करोड़ रुपये कर्ज है। सरकार उन्हे ही पैसे देकर प्रवासी दिवस मना रही है। चौधरी ने कहा कि रॉकी मित्तल ने सरकार पर अफसरशाही होने की बात कही तो सरकार ने उसे पद से हटा दिया। वहीं प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इनैलो और अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि एसवाईएल के मुद्दे की पूरी स्क्रीप्ट इनैलो, भाजपा और अकाली दल ने पंजाब चुनाव से पहले लिखी थी। जोकि महज एक ड्रामा था। इसके माध्यम से इनैलो पंजाब और हरियाणा का आपसी भाईचारा खराब करवाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed