{"_id":"61902b89048676419a31d6fe","slug":"assandh-block-in-volleyball-and-daughters-of-gharaunda-karnal-won-the-badminton-match-karnal-news-knl89505613","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में असंध और बैडमिंटन में घरौंडा-करनाल की बेटियां छाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में असंध और बैडमिंटन में घरौंडा-करनाल की बेटियां छाई
विज्ञापन
खंड स्तर के बाद अब जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताएं कर्ण स्टेडियम में शुरू हो गई हैं, लेकिन मैदान में खिलाड़ी शिक्षकों के भरोसे ही डटे हैं। शनिवार को अंडर-17 और 19 आयु वर्ग में बेटियों के मुकाबले हुए, लेकिन फार्मों में गड़बड़ी के कारण दोपहर तक दौड़ शुरू नहीं हो पाई। इस दौरान पीटीआई एक-दूसरे से बहस करते दिखाई दिए। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल में असंध की बेटियां छाई तो वहीं बैडमिंटन में अलग-अलग आयु वर्ग में घरौंडा और करनाल की बेटियों का दबदबा रहा।
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल 14 खेलों के मुकाबले होने हैं, लेकिन विवादों के कारण कई मुकाबलों के परिणाम भी जारी नहीं हो सके। कई पीटीआई शिक्षक व ड्यूटी इंचार्ज भी स्टेडियम से नदारद रहे। दो दिनों तक चलने वाले बेटियों के इन मुकाबलों का पहले दिन खंड शिक्षा अधिकारी अंजू सरदाना ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर मुकाबलों की शुरुआत की। सभी छह खंडों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
ये रहे परिणाम -
अंडर-19
- वॉलीबॉल : असंध खंड प्रथम और निसिंग द्वितीय
- बैडमिंटन : द सैंच्युरी स्कूल घरौंडा प्रथम और दयाल सिंह स्कूल करनाल द्वितीय
- शतरंज : जेपीएस असंध की सरिका प्रथम और वंशिका द्वितीय
- ताइक्वांडो : प्रताप पब्लिक स्कूल की हरलीन कौर प्रथम
- बॉक्सिंग : 45 किलो में आस्था और लक्ष्मी प्रथम
- बास्केटबॉल : जीजीएसएसएस प्रेम नगर प्रथम
- 100 मीटर दौड़ : रिचा प्रथम
- 1500 मीटर दौड़ : अंजलि प्रथम
अंडर-17
- वॉलीबॉल : असंध खंड प्रथम और करनाल खंड द्वितीय
- बैडमिंटन : करनाल खंड प्रथम, निसिंग खंड द्वितीय
- 100 मीटर दौड़ : एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्वाति प्रथम और कृपा द्वितीय