फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   asked for an answer from xen, but kindly to the contractor

एक्सईएन से मांगा जवाब, पर ठेकेदार पर मेहरबान!

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
asked for an answer from xen, but kindly to the contractor
वसंत विहार मामले में जेई प्रदीप के खिलाफ चार्जशीट के बाद एक्सईएन अक्षय भारद्वाज से डीसी निशांत कुमार ने नोटिस जारी कर कारण पूछा है। जवाब और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शुक्रवार से पंचायत राज विभाग के एसई रामफल वसंत विहार की गलियों में जाकर जांच करेंगे। तीन दिन में रिपोर्ट तैयार करके डीसी को सौंपी जाएगी। इससे पहले बुधवार को डीसी ने वसंत विहार का दौरा करके मौके पर ही जेई प्रदीप को चार्जशीट किया था और ठेकेदार पर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन निगम के अधिकारियों ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन

अभी सात से ज्यादा गलियों में निर्माण अधूरा
वसंत विहार के निवासी रामकुमार, मोहित व सोहन ने बताया कि वसंत विहार की सात से ज्यादा गलियों में अभी निर्माण अधूरा है। इससे यहां कीचड़ रहता है। उन्हें पैदल जाने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में वाहन को वे दूसरी कालोनियों में खड़ा करके आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के साथ मिलीभगत के कारण ठेकेदार किसी की भी सुनवाई नहीं कर रहे। उनमें किसी का डर नहीं है।
विज्ञापन

पार्षद ने निगम बैठक की वीडियोग्राफी मांगी
पार्षद एडवोकेट नवीन ने संयुक्त आयुक्त को लिखित में शिकायत देकर हाउस की बैठक की वीडियोग्राफी की मांग की। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में हुई हाउस की बैठक में पार्षदों ने क्या-क्या मुद्दे उठाए थे और प्रोसीडिंग में क्या-क्या लिखा गया। इन बातों के मिलान करने के लिए वीडियोग्राफी देखना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से करेंगे जांच: एसई
पंचायती राज के एसई रामफल ने बताया कि वीरवार को बरसात के कारण वसंत विहार की गलियों के जांच नहीं हो सकी। शुक्रवार को इसकी जांच की जाएगी। उसकी रिपोर्ट बनाकर डीसी साहब को सौंपी जाएगी।

एक्सईएन से मांगा जवाब : डीसी
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि वसंत विहार की गलियों की देखरेख में जेई के ऊपर एक्सईएन की भूमिका होती है। एक्सईएन अक्षय ने जिम्मेदारी कैसे निभाई, इस बारे में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed