फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ASI Sanjeev was the target of criminals

Karnal News: अपराधियों के निशाने पर था एएसआई संजीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
ASI Sanjeev was the target of criminals
अपराधियों के निशाने पर था एएसआई संजीव
अपराधियों के निशाने पर था एएसआई संजीव
विज्ञापन


- पुलिस इस एंगल पर भी कर रही जांच, हत्या के पीछे हो सकता है किसी गैंग का हाथ
- हार्ड कोर अपराधियों की धरपकड़ के लिए काम कर रहा था संजीव, पुलिस खंगाल रही इनका रिकॉर्ड
- हत्यारों की तलाश में विभिन्न टीमें रवाना
देव शर्मा
करनाल। क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई संजीव की हत्या के पीछे किसी गैंग का हाथ हो सकता है। इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश इसी एंगल से शुरू की है, क्योंकि पुलिस का मानना है कि संजीव की किसी से कोई निजी रंजिश नहीं थी। जांच के दौरान कई अन्य पहलुओं को भी खंगाला जाएगा।
बदमाशों की तलाश में पुलिस सरगर्मियों से जुटी है। जिसके चलते विभिन्न टीमें गठित कर उन्हें हरियाणा के कई इलाकों समेत यूपी व दिल्ली के लिए रवाना कर दिया है। संजीव यमुनानगर के क्राइम ब्रांच में कार्यरत था। सूत्रों ने बताया कि वह क्राइम ब्रांच में रहते कुछ हार्ड कोर अपराधियों की धरपकड़ के लिए काम कर रहा था। इसी के चलते संजीव कुछ बड़े अपराधियों के निशाने पर था। सूत्रों के अनुसार पुलिस अब उन्हीं हार्ड कोर अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि इन्हीं अपराधियों के किसी गैंग ने संजीव को निशाना बनाया है। पुलिस विभाग के एक अफसर बताते हैं कि संजीव की किसी से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उसमें किसी प्रकार का कोई ऐब भी नहीं है। संजीव केवल अपने काम में मशगूल रहता था और उसकी काबिलियत व मजबूत नेटवर्क के बूते ही उसे क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया था। पिछले कुछ समय से संजीव अपनी टीम के साथ कुछ कट्टर अपराधियों पर नकेल कसने के काम में जुटा था। संभवत: यही बात संबंधित अपराधियों को अखर रही होगी, इसलिए उन्होंने देर शाम घर के बाहर टहल रहे संजीव पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव की हत्या से उसके परिजन व पड़ोसी भी क्षुब्ध हैं। पड़ोसियों का भी मानना है कि संजीव का यहां किसी से कोई विवाद नहीं था और वह बहुत मिलनसार था। ऐसे में उसकी किसी से निजी दुश्मनी का सवाल ही पैदा नहीं होता, फिर क्यों कोई उसकी हत्या करेगा, यह सवाल परिजनों और पड़ोसियों के दिलोदिमाग में भी कौंध रहा है।

हर एंगल पर कर रहे हैं जांच : डीएसपी
एएसआई संजीव की मौत हैरान करने वाली है। अपराधियों का कोई गैंग इस हत्या के पीछे हो सकता है। पुलिस फिलहाल इस एंगल पर जांच कर रही है मगर अभी हत्या के ठोस कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी हैं और कुछ हार्ड कोर अपराधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
- मनोज कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed