फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ASI book for rape in Nising

महिला ने लगाया एएसआई पर दुराचार का आरोप

Mon, 17 Feb 2014 12:01 AM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 17 Feb 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
ASI book for rape in Nising
निसिंग। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने एएसआई पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर निसिंग थाने में मामला दर्ज किया गया है। महिला ने करीब एक साल पहले निसिंग थाने के तत्कालीन एएसआई पर दुराचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि एएसआई ने उसे जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा महिला ने पुलिस कर्मी पर मारपीट करने और धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन थाने के एसआई से लेकर डीएसपी तक इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे है।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, युवती ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी उसके पति के बीच अनबन हो गई थी। इस कारण दोनों में विवाद हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। मामले की तफ्तीश थाना निसिंग क्षेत्र का तत्कालीन एएसआई नरेश कुमार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच महिला अपने पति को छोड़ कर निसिंग में किराये के मकान में रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि एएसआई मामले की आड़ में उसके घर जाता था। इस दौरान एएसआई ने उससे शादी करने का झांसा दिया और उससे दुराचार करता रहा।


कुछ भी कहने से बच रही पुलिस
इस बारे में जब निसिंग थाना प्रभारी बलबीर सिंह मोर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे अवकाश पर हैं और कहा उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने एसआई बलबीर सिंह से इस बारे में जानकारी लेने की बात कही। वहीं, बलबीर सिंह से प्रयास के बावजूद बात नहीं हो सकी। दूसरी ओर, डीएसपी असंध श्याम लाल शर्मा ने कहा कि वह रोहतक में ड्यूटी पर तैनात है। उन्हें भी इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed