फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ashtami today... Devotees will break their fast by offering offerings to Mother Goddess in the form of a girl.

Karnal News: अष्टमी आज... कन्या रूप में देवी मां को भोग लगाकर उपवास खोलेंगे श्रद्धालु

Thu, 26 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ashtami today... Devotees will break their fast by offering offerings to Mother Goddess in the form of a girl.
मां मनसा देवी मंदिर में आज लगेगा मां का भोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चेत्र नवरात्र की अष्टमी वीरवार को मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु कन्या रूप में देवी मां का पूजन भोग लगाकर उपवास खोलेंगे। शहर के प्राचीन माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालु विशेष तौर पर पूजा करने के लिए पहुंचेंगे। बुधवार को सातवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा की।
बुधवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। उन्होंने मां की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी, टिंबर मार्केट स्थित काली माता मंदिर, मां दुर्गा भवानी मंदिर, श्रीराम मंदिर सेक्टर-8, श्री कर्णेश्वरम मंदिर सेक्टर-7, शिव मंदिर सेक्टर-6, श्री सनातन धर्म मंदिर सभा राम नगर, माता वैष्णो देवी मंदिर प्रेम नगर के साथ शहर के हर छोटे-बड़े मंदिर में मां दुर्गा की पूजा की।
विज्ञापन

पंडित मांगे राम ने बताया कि मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित है, जो शांति और पवित्रता का प्रतीक हैं। इन्हें अन्नपूर्णा भी कहा जाता है और मान्यता है कि इनकी पूजा से पाप धुल जाते हैं और सुख-समृद्धि मिलती है। इस दिन कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed