फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ashiana unclaimed cattle mogul made canal park, Karnal

मुगल कैनाल पार्क बना लावारिस पशुओं को आशियाना

Tue, 24 Jan 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 24 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ashiana unclaimed cattle mogul made canal park, Karnal
मुगल कैनाल पार्क बना लावारिस पशुओं को आशियाना - फोटो : Amar Ujala

 मुगल कैनाल मार्केट के बीचों-बीच करीब एक किलोमीटर लंबाई में बना मुगल कैनाल पार्क इस समय अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा हैै। आम लोगों के सैर सपाटे के लिए बना यह पार्क अब आवारा पशुओं का आशियाना बन गया है। पार्क में फूल खिलना तो दूर अब तो पेड़-पौधे भी सूखने लगे हैं। वहीं पार्क में लगा एकमात्र फव्वारा भी महीनों से बंद पड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सन 2004 में इस पार्क का निर्माण मुगल कैनाल मार्केट के बीच बाजार के लिए बनाया गया था। पार्क बनने के बाद कई सालों तक यहां पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रहती थी। वहीं दुकानदार और ग्राहक भी खाली समय में इसी पार्क के अंदर आराम फरमाते थे। लेकिन अब पार्क की स्थिति बदल चुकी है। यहां पर अब न तो पहले की खूबसूरती रह गई और न ही साफ सफाई। जिस कारण लोगों ने भी पार्क से दूरी बना ली है।

विज्ञापन


पार्क में अब घूमते हैं लावारिस पशु
दिनभर आम लोगों से भरा रहने वाले इस पार्क में अब दिनभर लावारिस पशु घूमते हैं। पशुओं का झुंड पार्क के अंदर घूमते हुए पेड़-पौधों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन इसके बाद भी इन पशुओं को पार्क के अंदर से हटाने वाला कोई नहीं। कई बार पार्क के अंदर ही पशुओं के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। जिससे पार्क की दुर्दशा तो होती ही है साथ ही पार्क के अंदर बैठे लोग भी इस लड़ाई के शिकार बन जाते हैं।
विज्ञापन


सूख रहे हैं पौधे, फैली है गंदगी
पार्क में कभी हर तरफ फूलों की महक बिखरी रहती थी, लेकिन अब पार्क में पशुओं के गोबर और चारो तरफ फैली गंदगी की बदबू आती है। पार्क में फूल तो कहीं दिखता नहीं, क्यारियों में लगे पौधे भी देखभाल के बिना सूख रहे हैं। उपेक्षा के शिकार इस पार्क को अब दुकानदार भी कूड़ाघर समझ लिए हैं। सुबह होते ही कई दुकानदार पार्क के अंदर ही कूड़ा जमा कर देते हैं। सफाई के अभाव में कूड़ा वहीं पर सड़ता रहता है। जिस कारण हर तरफ बदबू फैलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed