{"_id":"66416a525043ab3ac40ec456","slug":"asha-workers-will-identify-leprosy-patients-from-today-karnal-news-c-18-knl1008-387693-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज से कुष्ठ रोगियों की पहचान करेगी आशा कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज से कुष्ठ रोगियों की पहचान करेगी आशा कर्मी
विज्ञापन
- जिले में गठित 1173 टीमों व सुपरवाइजरों को वितरित किया सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 मई से कुष्ठ रोग तलाश अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत गठित टीमें हर घर दस्तक देकर कुष्ठ रोगियों की पहचान करेगी और कुष्ठ रोगी मिलने पर उनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप मान व डॉ. एसपी सिंगल से निशुल्क इलाज शुरू करवाया जाएगा।
उप-सिविल सर्जन डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (एनएलईपी) के तहत 1173 टीमों का गठन किया गया है। इसमें एक आशा व एक पुरुष कार्यकर्ता को शामिल किया गया यानी 1173 टीमों में 2346 सदस्य रहेंगे। टीमें 13 से 26 मई तक जिले के हर घर में दस्तक देकर लगभग 18 लाख जनसंख्या से कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में सवाल-जवाब करेंगी। वहीं टीमों पर सुपरविजन रखने के लिए 260 सुपरवाइजर रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल से सभी टीमों को अभियान में उपयोग किए जाने वाले बैनर व अन्य स्टेशनरी का सामान वितरित किया जा चुका है। अभियान के दौरान जहां कहीं भी कुष्ठ रोग से संबंधित लक्षणों वाले मरीज मिलेंगे। उनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप मान व डॉ. एसपी सिंगल से निशुल्क इलाज शुरू करवाया जाएगा।
लक्षण दिखे तो कुष्ठ रोग विभाग में करें संपर्क
चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य कौशिक ने बताया कि कुष्ठ रोग छूत की बीमारी नहीं है। यह सांस के माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। चमड़ी पर लाल चकते, दाग, जिनमें खुजली, चुभन या जलन न हो बल्कि सुन्न हो और गर्म-ठंडे का अहसास न हो। ये धब्बे या निशान शरीर के किसी भी भाग में हो सकते हैं। हाथ-पैरों में नमी का अनुभव, कोहनी के नीचे, कान के पीछे या घुटने के नीचे नस का सूजना। हाथों या पैरों की उंगलियों का मुड़ जाना। ऐसी स्थिति में तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में कुष्ठ रोग विभाग में जाएं या विभाग के टोल फ्री नंबर 0184-2268585 पर संपर्क करें और अपना मुफ्त इलाज शुरू करवाएं।