फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Asha worker engaged in protest for 29 days

Karnal News: 29 दिनों से धरना प्रदर्शन पर जुटी आशा वर्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Asha worker engaged in protest for 29 days
अंबाला सिटी। आशा वर्कर्स यूनियन और सीटू के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर भारी संख्या में एकत्रित आशा वर्करों ने जहां सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वहीं अंबाला सिटी के महाराजा अग्रसेन चौक से एक रोष मार्च निकालकर नारेबाजी की। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ से ग्लोबल हेल्थ लीडर का अवार्ड पाने वाली आशा वर्कर्स अपने हकों को पाने के लिए बीते 29 दिन से हड़ताल कर सड़को पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। जिसमें आशा वर्करों ने मुख्य मांगो में सरकारी कर्मचारी का दर्जा व न्यूनतम वेतन 26 हजार देना शामिल किया है, मगर हरियाणा सरकार मांग को लागू करने की बजाए तानाशाही रवैये पर उतरी हुई है। सीटू का हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बलात्कारी व अपराधी खुले में घुम रहे हैं और आशा वर्कर्स के पीछे पुलिस लगाई हुई है। सरकार की इसी तानाशाही रवैये से गुस्साई सीएचसी बराड़ा व मुलाना की वर्कर्स ने मंगलवार को अंबाला सिटी अग्रसेन चौक से कपड़ा मार्केट होते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंची थी, इस मौके पर आशा वर्कर्स यूनियन के प्रधान कविता व कोषाध्यक्ष बलजिन्द्र कौर ने कहा कि हरियाणा सरकार आशा वर्करों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है। इस मौके पर सीटू नेता सतीश सेठी, रणजीत कौर, उर्मिला, ममता, सुनीता, मालती, लाभ कौर, संगीत, ज्ञान कौर व नीरू सहित सैकड़ों की संख्या में आशा वर्कर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed