फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Asha and Anganwadi workers went door to door to inquire about the well-being of the people.

Karnal News: घर-घर पहुंचीं आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लोगों का हाल जाना

Sun, 25 Jan 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 25 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Asha and Anganwadi workers went door to door to inquire about the well-being of the people.
घरौंडा। हनुमान मोहल्ला और गुरुद्वारे वाली गली में पिछले करीब दो माह से दूषित पेयजल की आपूर्ति से गंभीर हुए हालात का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया है। शनिवार को ये कार्यकर्ता पूर्व पार्षद ओंकार सहित अन्य लोगों के घरों में पहुंचीं। लोगों से बीमार पड़े बच्चों सहित अन्य लोगों की जानकारी ली। क्षेत्र में दूषित पानी के कारण बच्चों समेत 40 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले दो सप्ताह से हालात गंभीर बने हुए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अब तक केवल पानी के नमूने लेने तक सीमित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर विभाग समय रहते ठोस कदम उठाता तो न तो लोगों को दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ता और न ही बच्चों व बुजुर्गों की हालत खराब होती।
विज्ञापन


अधिकारियों की अनदेखी
मोहल्ला निवासी रमेश कुमार ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की अनदेखी के कारण लोगों को मजबूरी में गंदा पानी पीना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है और लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपल लिए, समाधान नहीं

अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग ने पानी के सैंपल तो ले लिए हैं लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। हालात ऐसे हैं कि लोग पानी उबालकर पीने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विभाग केवल सैंपल रिपोर्ट का इंतजार करता रहा तो बीमारी और अधिक फैल सकती है।
30 से 40 लोग हो चुके बीमार
अमित कुमार ने बताया कि दूषित पानी की सप्लाई के कारण करीब 30 से 40 बच्चे और बड़े लोग बीमार हो चुके हैं। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ता जा रहा है।

छह माह पहले भी आई थी समस्या

सौरभ शर्मा ने बताया कि लगभग छह माह पहले भी गंदे पानी की समस्या सामने आई थी। उस समय विभाग ने खानापूर्ति करते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अब दोबारा गंदा पानी आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विभाग की ओर से सभी लाइनों की जांच करवा ली गई है। विभागीय लाइन में लीकेज नहीं मिला है। लोगों की निजी लाइनें काफी पुरानी हो चुकी हैं और संभव है कि वहीं से लीकेज होकर गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा हो। नमूनों की सोमवार या मंगलवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed