फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ascending shortage of teachers in schools again

आरोही स्कूलों में फिर अध्यापकों की कमी

Fri, 24 Jan 2014 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Fri, 24 Jan 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
Ascending shortage of teachers in schools again
जिले के तीन आरोही स्कूल एक बार फिर अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं। अध्यापकों की कमी के कारण पिछले साल विद्यार्थियों ने आरोही स्कूल को छोड़ दिया था। इसके बाद जैसे-तैसे स्कूलों में अध्यापकों की पूर्ति एक बार फिर से अध्यापकों की नियमित अध्यापकों के कारण खाली हो गई है।
विज्ञापन


क्योंकि अधिकतर अध्यापकों की नियुक्ति बतौर नियमित अध्यापक हो गई है, जबकि इन स्कूलों में ठेके पर अध्यापकों की भर्ती की गई थी। जिले में स्थित तीन आरोही स्कूलों में 18 अध्यापकों की नियमित नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल अध्यापकों की कमी के चलते आरोही स्कूलों में कक्षा ग्याहरवीं और बारहवीं में केवल 1 से 10 के बीच में ही रह गए थे। जिले में गांव ग्योंग, रामगढ़ पाडवा, सौंगरी गुलियाना में आरोही स्कूल चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप हो रही है पढ़ाई

स्कूलों में मॉडल पेश करने करने के लिए ये स्कूल शुरू किए गए थे। इनमें अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई हो रही है। इनके लिए विशेष रूप से स्टॉफ की भर्ती की गई थी।


इसी के चलते बच्चों ने इन स्कूलों में दाखिला लिया था, लेकिन अब न तो स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए स्टाफ पहुंचा न ही स्कूलों का भवन तैयार हुआ। इसके कारण विद्यार्थियों ने दाखिला लेने के बाद स्कूल छोड़ कर अन्य स्कूलों का रुख कर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed