फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   As soon as the day dawned, the city of Karna got absorbed in yoga

Karnal News: दिन निकलते ही योग में लीन हुई कर्ण नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
As soon as the day dawned, the city of Karna got absorbed in yoga
02.... अमर उजाला की ओर से फव्वारा पार्क में आयोजित योग ​शिविर में योग करते शहरवासी। संवाद - फोटो : कर्ण गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने का विरोध, अस्थाई दुकानदारों का हंगामा
- अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर विधायक जगमोहन आनंद, मुख्य योग शिक्षक दिनेश गुलाटी व जोश अकादमी के विशाल सुखीजा रहे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रविवार को दिन निकलते ही कर्ण नगरी योग में लीन नजर आई। शहर के कोने-कोने से योग करने पहुंचे साधकों के ठहाकों से वातावरण गूंज उठा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेरा मिशन स्वस्थ भारत और जोश अकादमी के सहयोग से योग उत्सव आयोजित किया गया इसमें शहर विधायक जगमोहन आनंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, उन्होंने योग क्रियाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक मजबूती के साथ-साथ शरीर में लचीलापन लाता है, निरोगी बनाता है। तनाव कम करने के लिए योग जरूरी है।
मुख्य योग शिक्षक दिनेश गुलाटी और योग शिक्षकों की टीम ने सभी को कई तरह के योगासन कराए। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन अभ्यास पद्धति है जो शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। योग उत्सव शहर के सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क के योगा शेड में सुबह 5:15 बजे से सात बजे तक चला। इसमें कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ियों, विभिन्न संस्थाओं के योग साधकों सहित सैकड़ों लोगों ने योग क्रियाएं कर स्वास्थ्य लाभ लिया।
विज्ञापन

योग उत्सव में मेरा मिशन स्वस्थ भारत मिशन सेक्टर-14, सेक्टर नौ की टीम ने योग प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। वहीं, भगवान श्रीराम व कृष्ण जी के भजनों पर योग साधकों ने योग क्रियाएं कीं। टीम के सदस्यों ने गोलाकार आकृति बनाकर बीच में गमला रख एक लय में पुष्प योग क्रियाएं कीं। मिशन की टीम के शिक्षक नीलम बटला, वीना धीर, बरखा जिंदल, नवीन जिंदल, वीना सेठ, वीना गोयल, शिवानी, राधिका, राजीव शर्मा, एनफ चौधरी, ईशा धवन, कोमल व पवन सैनी ने योग क्रियाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए योग जरूरी
जोश अकादमी से कार्यक्रम के सहयोगी प्रायोजक विशाल सुखीजा ने बताया कि योग एक ऐसी शक्तिशाली क्रिया है जिससे शारीरिक, मानसिक संतुलन बनाकर स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। नियमित योगाभ्यास से जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और स्वस्थ, खुशहाल जीवन जीने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए निरंतर योग का अभ्यास जरूरी है। इससे शरीर फुर्तीला और लचीला रहता है।



स्मरण शक्ति बढ़ाने में योग सहायक
योग क्रिया करने पहुंचे खिलाड़ियों ने कहा कि स्मरण शक्ति बढ़ाने में योग सहायक है। वह अपने खेल के अभ्यास से पहले निरंतर 15 से 20 मिनट तक योग क्रिया करते हैं, इससे उनका मस्तिष्क शांत रहता है और दिनभर मन खुशहाल रहता है। जब से योग को जीवन में अपनाया है दिनचर्या के साथ-साथ स्मरण शक्ति और पढ़ाई में भी सुधार आया है।

02.... अमर उजाला की ओर से फव्वारा पार्क में आयोजित योग शिविर में योग करते शहरवासी। संवाद

02.... अमर उजाला की ओर से फव्वारा पार्क में आयोजित योग शिविर में योग करते शहरवासी। संवाद- फोटो : कर्ण गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने का विरोध, अस्थाई दुकानदारों का हंगामा

02.... अमर उजाला की ओर से फव्वारा पार्क में आयोजित योग शिविर में योग करते शहरवासी। संवाद

02.... अमर उजाला की ओर से फव्वारा पार्क में आयोजित योग शिविर में योग करते शहरवासी। संवाद- फोटो : कर्ण गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने का विरोध, अस्थाई दुकानदारों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed