{"_id":"69c4309af543c4bf91024fd9","slug":"as-soon-as-it-became-mandatory-people-started-arriving-to-get-png-connection-karnal-news-c-18-knl1018-872582-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अनिवार्यता होते ही पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए पहुंचने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अनिवार्यता होते ही पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए पहुंचने लगे लोग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एलपीजी किल्लत के बीच में पीएनजी की अनिवार्यता होने के बाद लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों में आईजीएल की ओर से 19 कनेक्शन जारी किए गए हैं। जबकि 100 से ज्यादा लोगों ने नया कनेक्शन लेने के लिए सेक्टर-5 स्थित आईजीएल कार्यालय में दस्तक दी है। कोई जानकारी लेने के लिए पहुंचा तो किसी ने प्रक्रिया को समझा है। अधिकारियों ने भी नए आवेदकों प्रक्रिया पूरी करने के बाद तुरंत ही कनेक्शन जारी करने का आश्वासन दिया है।
जिले में आईजीएल की ओर से 650 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इससे करनाल शहर में 41 कॉलोनियां और तीन उपमंडलों की शहरी क्षेत्र में गैस की आपूर्ति दी जा रही है। इससे अलग करनाल शहर में पुराना शहर क्षेत्र से अलग 50 से ज्यादा कॉलोनियों में अभी तक लाइन नहीं बिछी है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोग भी सिलिंडर न मिलने पर पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए सेक्टर-5 स्थित कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों मे लाइन है और जो प्राथमिकता में आते हैं उन्हें पहले कनेक्शन दिया जाएगा।
हालात यह हैं कि एजेंसियों में अभी तक सिलिंडरों की किल्लत बनी हुई है लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। भगवाड़िया गैस एजेंसी समेत अन्य एजेंसियों पर अभी भी रोजाना लोग खाली सिलिंडर लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
डिलिवरी नहीं मिली, किसी और को बेचने का आरोप
गोंदर क्षेत्र के पिंटू का कहना है कि उनका एलपीजी कनेक्शन गोंदर की एजेंसी में है। उन्होंने अपना सिलिंडर बुक कराया था लेकिन एजेंसी की ओर से उन्हें नहीं दिया गया। अब उन्होंने अपने स्तर पर जांच कराई तो पता चला कि 13 मार्च को उनका सिलिंडर किसी ओर के यहां डिलीवर हुआ है। उन्होंने एजेंसी प्रतिनिधि पर सिलिंडर बेचने का आरोप लगाय है। अब उनका अगला सिलिंडर 8 अप्रैल को बुक हो पाएगा। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
प्रवासियों को सिलिंडर कैसे दें... व्यवस्था नहीं बन पाई
सरकार की ओर से निर्धारित कोटे में 10 किलो वाले छोटे सिलिंडर का नियम तो लागू कर दिया गया है लेकिन प्रवासी मजदूरों और अस्थायी निवासियों को यह सिलिंडर कैसे उपलब्ध कराए जाएंगे, इसको लेकर अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। इससे बड़ी संख्या में प्रवासी आबादी असमंजस में है।
अब 35 दिन में होगी गैस बुकिंग... अफवाह से बढ़ी चिंता
घरौंडा। अब गैस सिलिंडर 25 दिन की जगह 35 दिन में बुक होगा, इस बारे में सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इससे उपभोक्ताओं की टेंशन बढ़ गई है। लेकिन प्रशासन का दावा है कि गैस की किल्लत नहीं आने दी जाएगी। उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। अधिकारिक तौर पर इस वायरल सूचना की पुष्टि नहीं हुई। खाद्य आपूर्ति विभाग के एएफएसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि इस प्रकार की कोई लिखित आदेश उनके पास नहीं आए लेकिन आदेश होने की चर्चा जरूर है।