फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arsh Kabir of Karna Nagar shines in his debut match

Karnal News: डेब्यू मैच में छाया कर्ण नगरी का अर्श कबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Arsh Kabir of Karna Nagar shines in his debut match
करनाल। कर्ण नगरी के युवा क्रिकेटर ने पहले डेब्यू मैच में 230 रन की पारी खेली। उत्तराखंड के खिलाफ मैच खेलते हुए अर्श कबीर ने 16 चौके और 17 छक्कों की मदद से 230 रन की पारी खेली। वह इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन


अर्श कबीर ने लड़कों की अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी में 141 बॉल पर 230 रन की शानदार पारी खेलकर दर्शकों के साथ-साथ चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया। इस मैच में हरियाणा ने दो विकेट पर 471 रन बनाकर उत्तराखंड को हराया। हरियाणा व उत्तराखंड के बीच खेले गए 50-50 ओवर के मैच में पहले विकेट की साझेदारी करते हुए यशवर्द्धन दलाल ने 106 बाॅलों पर 132 रन बनाए, पहले विकेट की साझेदारी 305 रन की रही। सीमांत जाखड़ ने 41 बॉल पर 79 रन बनाए। उत्तराखंड की टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 333 रन ही बना पाई। उनकी टीम से शाश्वत डंगवाल ने सर्वाधिक 114 और संस्कार रावत ने 127 रन बनाए।
विज्ञापन


अर्श कबीर की उपलब्धि से हरियाणा के क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ उनके गृह जिला करनाल में भी चर्चा हो रही है।



अर्श कबीर की उपलब्धियां
- 2022-23 में अंडर-19 हरियाणा में 346 रन का हाई स्कोर बनाया।

- 2024-25 में मैन सीनियर्स में हरियाणा की पटौदी ट्रॉफी में छह मैचों में 388 रन बनाए।

- जिला स्तर व राज्य स्तर पर आयोजित विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक रन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed