फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrested three men accused of honor killing

ऑनर किलिंग के तीन आरोपियों को जेल भेजा

Mon, 26 May 2014 11:58 PM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 26 May 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
गांव भैणी कलां में प्रेमी जोडे़ की हत्या के तीन आरोपियों को दिन के
विज्ञापन
पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया। तीनों आरोपियों में एक लड़की का पिता है तो दो लड़के के भाई।

सोमवार को थाना तरावड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों को दोपहर बाद जूनियर डिवीजन की सिविल जज रजनी कौशल की अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

अब तीनों आरोपियों को छह जून को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने ऑनर किलिंग के दौरान गांव भैणी कलां में 20 मई की रात को प्रेमी जोडे़ को मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रेमी जोडे़ की हत्या करने के बाद 21 मई को सूर्य उदय होने  से पूर्व दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

पुलिस का रिकार्ड बता रहा है कि परिवार के लोगों ने प्रेमी जोडे़ को कुरुक्षेत्र के एक होटल से उठाया था। लड़की किरण को पेहवा की ओर ले गए थे और लड़के मनोज उर्फ मन्नु को हरिद्वार की ओर ले गए थे। दोनों को परिवार के लोगों ने जहर दे दिया।

बाद में लड़के को बचाने के लिए कुरुक्षेत्र के ही अपना अस्पताल और बाला जी आरोग्य सदन भी ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस को प्रेमी जोडे़ के अंतिम संस्कार के बाद ही सूचना मिली थी।
पुलिस ने प्रेमी जोडे़ को न्याय दिलाने के लिए मनोज की लार के नमूने ले रखे हैं। हड्डियों के नमूने ले कर डीएनए टेस्ट कराने के लिए काम किया जा रहा है।

राख के नमूने भी पुलिस ले चुकी है। पुलिस कुरुक्षेत्र के होटल और अस्पताल से कुछ रिकार्ड ही जुटा पाई है। पुलिस पिछले तीन दिन में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार लड़की के पिता रणधीर सिंह और लड़के के भाई संदीप उर्फ सोनू और धर्मबीर को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed