{"_id":"af656b30ad319be7a27154fad54e537d","slug":"arrested-on-charges-of-robbing-a-gas-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप लूट के आरोप में एक गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 22 Dec 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र पुलिस ने 2010 के हाईवे पर पेट्रोल पंप लुटने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 अगस्त 2010 को हाईवे सर्विस स्टेशन पीपली निवासी अरुण गुप्ता ने थाना सदर पिपली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चार युवक दो मोटरसाइकिलों पर आए और 70 हजार 400 रुपये, लैपटॉप व मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा एक प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से बाद प्रोडक्शन वारंट आरोपी गांव मुआना जिला सोनीपत निवासी सुनील कुमार से पूछताछ की। पूछताछ पर आरोपी ने माना कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने निशानदेही करके अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील के खिलाफ इसके अलावा एक दर्जन मामले हत्या, लूट, डकैती व फिरौती मांगने के दर्ज हैं। अदालत ने रविवार को आरोपी सुनील को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले में दो आरोपी मुकेश व देवेंद्र पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अलावा दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।