फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrested by entering Girls Hostel of Karna Stadium, case registered

कर्ण स्टेडियम के गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर मारपीट, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Arrested by entering Girls Hostel of Karna Stadium, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम स्थित गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है, जिसमें एक खिलाड़ी को गंभीर चोट भी लगी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फेंसिंग प्रशिक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे आरोपी विशू और रजत ने अपने साथियों के साथ स्टेडियम के मुख्य कार्यालय, गर्ल्स हॉस्टल के अंदर घुसकर खिलाड़ियों से मारपीट की, जिससे एक खिलाड़ी को ज्यादा चोटें लग गई। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए। डीएसओ अशोक दुआ ने बताया कि मारपीट का मामला मेरे संज्ञान में आया है, जिसकी शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही कैंपस में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed