फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrest will happen only after recording the statements of both the parties.

दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने पर ही होगी गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Arrest will happen only after recording the statements of both the parties.
शादी के दौरान दूल्हे द्वारा फॉरच्यूनर कार और 20 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। बुधवार को डीएसपी अभिलक्ष्य जोशी द्वारा कैथल रोड स्थित पुलिस लाइन में दूल्हा व दुल्हन पक्ष को बुलाया हुआ था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए लेकिन दूल्हा पक्ष का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस से एफआईआर की कॉफी मांगी थी लेकिन पुलिस ने वह भी नहीं दी।
विज्ञापन

डीएसपपी अभिलक्ष्य जोशी का कहना है कि दोनों पक्षों की सुनवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के मुख्य सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए है। दूल्हा पक्ष की ओर से ऑडियो रिकॉर्डिंग देने की बात कही गई थी, उसे आज लिया जाएगा। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी संभव हो सकेगी। बता दें उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की युवती एक युवती का रिश्ता जींद के विजय नगर निवासी नसीब के साथ हुआ था। इनकी शादी 6 दिसंबर को सेक्टर-12 स्थित एक मैरिज हाल में होनी थी, जो नहीं हुई।
विज्ञापन

7 दिसंबर को दुल्हन के पिता ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि दूल्हे नसीब सिंह, उसके पिता व भाई द्वारा उनसे शादी के दौरान फॉरच्यूनर कार व 20 लाख रुपये की मांग की गई। इस शिकायत पर संज्ञान लेते मामला दर्ज किया गया और इस मामले की जांच डीएसपी अभिलक्ष्य जोशी को सौंपी। जिसकी जांच चल रही है। वहीं इस मामले में लड़की पक्ष का कहना है कि पुलिस द्वारा उनकी सुनवाई की जा रही है। पुलिस उनका पूरा सहयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे का भाई बोला, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
दूल्हे के भाई प्रीतम बताया कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को भी पुलिस ने लड़की पक्ष की ही बात सुनी है। जब उन्होंने पुलिस से एफआईआर की कॉपी मांगी तो पुलिस ने उन्हें वह कॉपी भी नहीं दी। उन्होंने कोई दहेज नहीं मांगा है। लड़की के पिता ने उसके भाई को फोन कर गाड़ी देने की बात कही थी लेकिन उसके भाई वैज्ञानिक ने उसे मना कर दिया था, कहा था कि वह खुद के रुपयों से कार ले लेगा लेकिन फिर भी लड़की पक्ष ने झूठा मामला उनके उपर दर्ज कराया है। इतना ही नहीं लकड़े के भाई ने यह भी कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed