{"_id":"617db3068a8523118b615abd","slug":"arrangements-to-keep-the-markets-jam-free-challans-will-be-made-on-encroachment-from-today-karnal-news-knl882402161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों को जाम मुक्त रखने का इंतजाम, आज से अतिक्रमण पर होंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों को जाम मुक्त रखने का इंतजाम, आज से अतिक्रमण पर होंगे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों को जाम मुक्त रखने के लिए रविवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। वहीं बाजारों में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए 12 नाके लगाए गए हैं, जहां पर देर शाम तक 60 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कर्ण मार्केट में दो पहिया वाहन और कुंजपुरा रोड बाजार में चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। इसका उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे।
शनिवार की शाम को बाजारों के हालात का जायजा लेने के लिए डीसी निशांत कुमार यादव और एसपी गंगाराम पूनिया ने दौरा किया। इस दौरान दुकानों के आगे 20 फुट तक कब्जे मिले। दुकानदारों को समझाने के बाद अधिकारियों ने टीमों को सख्ती के निर्देश दिए। दौरे के दौरान कई दुकानों के आगे से सामान भी जब्त किया गया। रविवार से चालान करते हुए भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कार्रवाई के लिए गठित टीम के इंचार्ज एसडीएम गौरव कुमार और उप निगमायुक्त धीरज कुमार भी थे। ब्यूरो
कमेटी चौक से कर्ण गेट तक पैदल गए अधिकारी
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कमेटी चौक से पैदल ही अपना दौरा शुरू किया। बाजार में कई जगह अव्यवस्था का आलम दिखा। डीसी के आदेश पर टीम ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई भी की। कुंजपुरा रोड पर भी करीब एक घंटे तक दुकानों और बाजार का दौरा किया। यहां सनातन धर्म मंदिर के आगे एक दुकान पर 20 फुट तक कब्जा था, जिसे डीसी ने हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रामलीला मैदान और मुगल कैनाल पर बेचें दीये
कर्ण गेट के सामने दीवाली के दीयों के कई स्टाल लगे हुए थे। इससे आने जाने में अव्यवस्था हो रही थी। दीये बेचने वालों से डीसी ने कहा कि त्योहार और रोजगार को प्रशासन भली भांति समझता है, लेकिन अतिक्रमण से सारी व्यवस्था खराब होती है। उन्होंने सलाह दी कि रामलीला मैदान और मुगल कैनाल की खाली जगह पर दीयों के स्टाल लगाएं।
महंगा पड़ गया अधिकारियों को गुमराह करना...
अधिकारियों का दौरा जब अस्पताल चौक पर पहुंचा तो यहां एक मिठाई की दुकान के बाहर भी काफी बड़ा स्टाल लगा था। डीसी ने गाड़ी से उतर कर स्टाल के संचालक से पूछा तो लड़के ने यह कह दिया कि स्टाल उसका नहीं है। फिर जिस दुकान के आगे स्टाल लगा था, उसके दुकानदार से पूछा तो उसने भी सही जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि दो हजार रुपये किराये पर सड़क पर स्टाल लगवाया गया है। इस पर डीसी ने स्टाल का सारा सामान जब्त करने के आदेश दे दिए। निगम की टीम ने भी तुरंत कार्रवाई की।