फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Army father became inspiration, took the path of public service

फौजी पिता बने प्रेरणा, जनसेवा की पकड़ ली राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
Army father became inspiration, took the path of public service
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। ज्यादातर बच्चों के रोल मॉडल उनके पिता होते हैं। पिता की तरह वे समाज में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। जब पिता सेना में हों तो वर्दी और उनकी बहादुरी देखकर उनका उत्साह और बढ़ जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है कि करनाल की एएसपी पुष्पा खत्री की है। जिनके पिता रमेश खत्री भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं।
पिता की बहादुरी की बातें घर पर अक्सर उन्हें सुनने को मिलती थीं। बस यही बातें उनका सपना बन गया। वह सेना में तो नहीं गई लेकिन पुलिस की वर्दी में वह आज लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। एएसपी पुष्षा खत्री (एचपीएस) मूल रूप से झज्जर के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। 2011 में उन्होंने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। संवाद
विज्ञापन

रोहतक, जींद में रह चुकीं डीएसपी
एएसपी पुष्षा खत्री ने दो साल यमुनानगर में ट्रेनिंग की। इसके बाद वह रोहतक में डीएसपी पद पर साढ़े पांच साल तक रहीं। इसके बाद वह तीन साल तक जींद में डीएसपी हेड क्वार्टर भी रही हैं। अब वह प्रमोशन पर एएसपी करनाल के पद पर कुछ महीनों से कार्यरत हैं। इस दौरान वह विजिलेंस में भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच मधुबन में एएसपी हैं पति
एएसपी पुष्पा खत्री के पति अमित दहिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर क्राइम ब्रांच मधुबन में तैनात हैं। उनका कहना है कि लोगों को न्याय दिलाना ही उनका प्रथम कर्तव्य है।

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक
एएसपी पुष्पा खत्री ने कहा कि महिलाओं को खुद पर विश्वास होना चाहिए। वे जिस क्षेत्र में जाना चाहती हैं उसके लिए प्रयास करना बेहद जरूरी है। माता-पिता को भी अपने बच्चों का सहयोग करना चाहिए और उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। जिस भी क्षेत्र में उनका बच्चा जाना चाहता है उसके लिए अपने बच्चों को सहयोग करना चाहिए। वहीं महिलाओं को जागरूक होने की जरूरत है कि उनके अधिकार क्या-क्या हैं, कानूनी अधिकारों का भी उन्हें पता होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed