{"_id":"63321715648cdc65b44e4348","slug":"arhtiyas-fast-unto-death-ends-state-wide-strike-withdrawn-karnal-news-knl1224946151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों का आमरण अनशन खत्म, प्रदेश व्यापी हड़ताल वापस ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों का आमरण अनशन खत्म, प्रदेश व्यापी हड़ताल वापस ली
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आग्रह पर आढ़तियों ने करनाल में चल रहा आमरण अनशन खत्म कर दिया है। वहीं प्रदेशव्यापी आंदोलन भी वापस ले लिया है। नई अनाज मंडी में धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री ने जूस पिलाया। साथ ही उनकी मांगों को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन रजनीश चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा बासमती से ई-नेम वापस कर लिया गया है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आश्वासन के बाद करनाल में चल रहे आमरण अनशन को खत्म कर दिया है। वहीं प्रदेशव्यापी हड़ताल भी वापस ले ली है। मंगलवार से प्रदेश की सभी मंडियों में प्राइवेट खरीद शुरू की जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आमरण अनशन पर बैठे प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता और रजनीश चौधरी सहित अन्य अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन स्थगित करवाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विधानसभा और विधानसभा के बाहर किसानों और आढ़तियों की लड़ाई अपने संगठन के साथ लड़ेंगे। यदि उनकी सरकार आई तो वह उनकी सभी मांगों को पूर्ण कर देंगे।
हमारी सरकार बनी तो खत्म कर देंगे परिवार पहचान पत्र
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यदि वह मुख्यमंत्री बने तो परिवार पहचान पत्र को खत्म कर देंगे। परिवार पहचान पत्र के कारण ही बुजुर्गों, विकलांग और विधवा महिलाओं की पेंशन कट रही है। आज किसान की फसल मंडी और खेत दोनों जगह बर्बाद हो रही है। किसान खेत में मौसम की मार तो मंडी में सरकारी लेटलतीफी की मार झेल रहा है। बार-बार मांग के बावजूद अब तक मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। उधर, तीन दिन की भारी बारिश की वजह से किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों को सरकारी मदद की दरकार है। सरकार को जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता ने बताया कि सरकार ने हमारी ई-नेम प्रणाली संबंधित मांग तो मान ली है। परमल धान 22 क्विंटल से 28 और 30 कर दी है। मार्केट फीस भी कुछ कम कर रहे हैं। परंतु सरकार ने आढ़तियों की अभी भी अन्य मांगें नहीं मानी हैं। जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।
नीतीश व अन्य नेताओं ने निकाल दी तीसरे मोर्चे की हवा
इनेलो द्वारा तीसरे मोर्चे के गठन का दावा करने के मुद्दे पर पूर्व सीएम ने कहा कि इसकी हवा तो खुद नीतीश कुमार व अन्य नेताओं ने निकाल दी। कांग्रेस के बिना बीजेपी विरोधी फ्रंट का निर्माण असंभव है। ऐसे में एक विधायक वाली पार्टी द्वारा ऐसा दावा करना अप्रासंगिक है। इनेलो सिर्फ अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए संघर्ष कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, विधायक मेवा सिंह, पूर्व विधायक भीम मेहता, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, जिले राम शर्मा, राकेश कांबोज और जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह मौजूद रहे।