{"_id":"632d7354869aab747e6715e0","slug":"arhtiya-association-started-fast-unto-death-for-demands-in-karnal-anaj-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: मांगों के लिए आढ़ती एसोसिएशन ने शुरू किया आमरण अनशन, करनाल मंडी में सरकार पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: मांगों के लिए आढ़ती एसोसिएशन ने शुरू किया आमरण अनशन, करनाल मंडी में सरकार पर लगाए आरोप
Fri, 23 Sep 2022 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 Sep 2022 02:20 PM IST
सार
आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार आढ़तियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। 19 सितंबर से प्रदेश भर की अनाज मंडियां लगातार बंद है और सभी आढ़ती हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
करनाल में आढ़ती आमरण अनशन पर बैठे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी मांगों के लिए हरियाणा में आढ़ती आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता और स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी की अगुवाई में करनाल की नई अनाज मंडी में बारिश के बीच आढ़तियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनके साथ एसोसिएशन के साथ अन्य आरती पदाधिकारी भी आमरण अनशन पर बैठे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Kurukshetra: धान खरीद शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने जाम किया जीटी रोड, लगी वाहनों की लंबी कतारें
विज्ञापन
आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार आढ़तियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। 19 सितंबर से प्रदेश भर की अनाज मंडियां लगातार बंद है और सभी आढ़ती हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद सरकार ने किसी तरीके का कोई संवाद स्थापित नहीं किया है। इसलिए आज से करनाल अनाज मंडी में आमरण अनशन शुरू किया गया है। यह आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार आढ़तियों की मांगों को पूरा नहीं करती।
विज्ञापन