फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers blocked GT Road in Shahabad to demand start of paddy procurement

Kurukshetra: धान खरीद शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने जाम किया जीटी रोड, लगी वाहनों की लंबी कतारें

Fri, 23 Sep 2022 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 03:05 PM IST
सार

किसानों की मांग है कि धान की खरीद शुरू की जाए क्योंकि खरीद न होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। एक और धान की खरीद नहीं हो रही है तो वहीं बारिश की मार भी किसानों पर पड़ रही है।

विज्ञापन
Farmers blocked GT Road in Shahabad to demand start of paddy procurement
जीटी रोड पर डटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

धान खरीद शुरू किए जाने की मांग को लेकर किसानों ने शाहाबाद में जीटी रोड जाम कर दिया है। अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है। जीटी रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। किसानों ने हाईवे पर लगे सरकार फ्लेक्स भी उखाड़ दिए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले किसान ऊधम सिंह स्मारक पर एकत्रित हुए। यहां से रोष मार्च निकालते हुए किसान हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस में बैरिकेड भी लगाए थे। किसानों के आंदोलन को देख भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है हालांकि अभी पुलिस किसानों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, लेकिन जाम लंबा चला तो कार्रवाई भी की जा सकती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किया था जाम का एलान

किसानों ने मंगलवार को शाहबाद में अहम बैठक की थी जिसमें गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने एलान किया था कि 22 सितंबर की रात तक धान खरीद शुरू नहीं हुई तो 23 सितंबर को किसान जीटी रोड जाम करेंगे। इसी एलान के चलते शुक्रवार को आसपास के हजारों किसान शाहबाद पहुंचे और नारेबाजी की। दो घंटे बाद किसान बारिश के बीच ही जीटी रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।



यह भी पढ़ें : बेटी की हत्या के दोषी पिता की सजा रद्द: हाईकोर्ट ने कहा-हर घर में डंडा मौजूद, यह दोषी करार देने का आधार नहीं

किसानों की मांग है कि धान की खरीद शुरू की जाए क्योंकि खरीद न होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। एक और धान की खरीद नहीं हो रही है तो वहीं बारिश की मार भी किसानों पर पड़ रही है। खेतों से लेकर अनाज मंडी में भी किसानों की धान खराब हो रही है। धान खरीद को लेकर वे पिछले कई दिनों से मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई गंभीरता नहीं दिखा रही।

किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने एलान किया है कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी, तब तक हाईवे से जाम नहीं खोला जाएगा। वे हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में गांव से किसान नेशनल हाईवे पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed