{"_id":"6b01ed8c91ba4e5c6c007247","slug":"farmers-protest-continued-for-the-second-day-as-well-karnal-news-c-18-knl1018-1036145-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
विज्ञापन
इंद्री भादसों स्थित पिकाडिली शुगर मिल के गेट पर धरना देते किसान। संवाद
करनाल। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक दाम 600 रुपये नहीं किए जाते, उनका धरना जारी रहेगा। यूनियन के जिला अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि यह लड़ाई केवल भाव बढ़ाने की नहीं, बल्कि खेती को लाभकारी बनाने और गन्ना उत्पादकों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की है। किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। ब्यूरो
शुगर मिल के गेट पर किया प्रदर्शन
इंद्री। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर भादसों स्थित पिकाडिली शुगर मिल के गेट पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता सरवन माजरा गांव के पूर्व सरपंच मेहर सिंह ने की। किसानों ने सरकार और मिल प्रबंधन से गन्ने का उचित भाव घोषित करने की मांग की। राहुल कलसौरा, मंजीत लालर, अशोक, बलकार, भूपेंद्र, ईलम मलिक, राजपाल, मेहर सिंह और रिषिपाल मौजूद रहे।