फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply for PM National Child Award by July 31

Karnal News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Apply for PM National Child Award by July 31
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक मांगे गए हैं। बाल पुरस्कार को दो कैटेगिरी बाल वीरता पुरस्कार व बाल उत्कृष्टता पुरस्कार में बांटा गया है। दोनों कैटेगरी में कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। दोनों पुरस्कारों में एक-एक लाख रुपये की राशि एवं एक मेडल सहित प्रशस्ति पत्र का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। ये जानकारी उपायुक्त अनीश यादव ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में पिछले दो सालों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिनकी आयु 31 जुलाई को 18 वर्ष होगी। उन्हें वर्ष 2024 के जनवरी माह में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवाॅर्ड की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद अंतिम निर्णय नेशनल कमेटी करेंगी। पुरस्कार से जुड़ी अन्य जानकारी अवार्ड्सडॉटजीओवीडॉटइन पर देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed