फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply for PhD entrance exam in IGNOU

Karnal News: इग्नू में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Apply for PhD entrance exam in IGNOU
- संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने 2025 सत्र के पीएचडी कार्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो लोग ओपन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के इच्छुक हैं, वह इग्नू की आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इग्नू ने अंग्रेजी, हिंदी, वाणिज्य, शिक्षा, प्रबंधन, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, विधि, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान जैसे 24 विषयों के लिए पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है।


डॉ. धर्म पाल ने बताया कि संबंधित इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गैर-क्रीमी लेयर, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 50 अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पहले ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इंटरव्यू के आधार पर ही उनका दाखिला होगा लेकिन समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेश्न करवाना उनके लिए भी अनिवार्य है। तीन घंटे की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू-डब्लू)होंगे। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

न्यू रजिस्ट्रेशन पर करें क्लिक

डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है और रजिस्टर्ड करें, फिर आप अपनी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और शोध संबंधी सारी जानकारी फॉर्म में भरें, इसके बाद आप जरूरी डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें। सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed