{"_id":"6212a32101bba56f801fdae8","slug":"apply-for-divisional-level-competitions-by-february-28-karnal-news-knl996036186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 28 फरवरी तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत करनाल मंडल से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए कलाकार अपना आवेदन 28 फरवरी तक दे सकेंगे। कार्यक्रम कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।
डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार आर्य ने बताया कि निष्पादन कला (संगीत, नृत्य, रंगमंच) एवं दृश्य कला (चित्रकला, मूर्तिकला) संबंधी कलाकार अपने आवेदन पंजीकृत पोस्ट के साथ-साथ विभाग की ई-मेल आईडी पर भी भेज सकते हैं। प्रतिभागिता के लिए दल का लीडर, कलाकार अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, वोटर कार्ड, शिक्षा प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां तथा भाग लेने वाले अन्य कलाकारों का विवरण, कला, विद्या तथा शीर्षक सहित विभाग में ई-मेल के माध्यम से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 28 फरवरी शाम 5 बजे तक भिजवाएं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। राज्य के 6 मंडलों गुरुग्राम, करनाल, अंबाला, फरीदाबाद, हिसार तथा रोहतक में आयोजन किए जाएंगे।
ये होगी पात्रता
कलाकार हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। वह अपने संबंधित मंडल में ही प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें तीन आयु वर्ग हैं जो 8 से 16 वर्ष, 16 से 36 वर्ष तथा 36 वर्ष से अधिक हैं। प्रतियोगिता में वही कलाकार भाग ले सकेगा जो 31 मार्च 2022 को निर्धारित आयु सीमा को पूर्ण करता हो।
विज्ञापन
बाक्स
इनकी दे सकेंगे प्रस्तुति
कलाकार संगीत कला विद्या में एकल हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी गीत व रागनी तथा समूह हरियाणवी लोग गीत की प्रस्तुति दे सकते हैं। नृत्य कला विद्यालय में एक हरियाणवी, नृत्य व लोक नृत्य तथा समूह हरियाणवी नृत्य व लोक नृत्य। रंगमंच कला विद्या में एकल मोनो एक्टिंग तथा समूह स्किट, दृश्य कला विद्या में हरियाणवी संस्कृति पर चित्रकला तथा मूर्तिकला बनाई जा सकती है। मंडल स्तर पर विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।