फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   applications invited forThirteen hundred plots

तेरह सौ प्लॉटों के लिए आवेदन मांगे

Thu, 27 Mar 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला करनाल
अमर उजाला करनाल Updated Thu, 27 Mar 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
applications invited  forThirteen hundred  plots
करनाल। सेक्टर में आशियाना बनाने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। हुडा ने सेक्टर-32 व 33 के 1300 प्लॉटों पर आवेदन मांगे हैं और 25 अप्रैल तक आवेदन जमा करने की तिथि निर्धारित की गई है। इन दो सेक्टरों के प्लॉटों को दो चरणों में पहले ही बेचा जा चुका है। अब तीसरे चरण में 1300 प्लॉटों पर फिर लोगों को किस्मत आजमाने का मौका दिया है। प्लॉटों में किसी प्रकार का खेल न हो, इसके लिए हुडा अधिकारी निगरानी रखे हुए हैं। फार्म पर प्लॉट के विवरण समेत हुडा के नियम कायदों का उल्लेख है। जो नियमों को पूरा नहीं करेगा, उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा या प्लॉट मिलने के बाद भी प्लॉट को रिज्यूम (वापस) कर लिया जाएगा। इसलिए प्लॉटों का आवंटन पूरी पारदर्शिता से होगा।
विज्ञापन

हुडा के अधिकारी ढाई साल से सेक्टर-32 व 33 को विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। शुरूआत में 6000 रुपये प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से प्लॉट बेचे गए। दूसरे चरण में 8900 रुपये प्रति स्कवेयर मीटर के हिसाब से प्लॉट बेचे गए। इस दौरान फार्म भी 100 से 125 रुपये के बेचे गए। अब अधिकारियों ने 15 हजार रुपये प्रति स्कवेयर मीटर का रेट निकाल दिया है और फार्म भी 500 रुपये का बेच रहे हैं। लोग भी इस तरह रेट बढ़ाने को गलत बता रहे हैं, लेकिन सेक्टरों की लोकेशन बेहतर होने के कारण आवेदन करने वालों की लंबी लाइन है। लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए ही अधिकारी भी सेक्टर के प्लॉटों को कई चरणों में बेचकर विभाग को मुनाफा दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन साइजों के मिलेंगे प्लॉट
हुडा अधिकारियों ने बताया कि आवेदन करने के छह माह बाद प्लॉटों का ड्रा निकाला जाएगा। जिसकी तिथि आवेदनकर्ताओं को बता दी जाएगी। हुडा ने जो आवेदन मांगे हैं उनमें 10 मरला, 14 मरला, एक कनाल, छह मरला, चार मरला प्लॉटों का साइज है। फार्म वही भर सकता है, जो  हरियाणा का स्थाई निवासी है। राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ कुल प्लॉट की कीमत का 10 प्रतिशत चैक के द्वारा जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधाओं को देखते हुए रुझान
सेक्टर में रिहायश करने वालों की संख्या अधिक होने का एक ही कारण है कि यहां पर मूलभूत सुविधाएं बेहतर मिलती हैं। सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य समस्याओं का समाधान जल्दी होता है। हुडा की पॉलसी के मुताबिक लोगों को चलना होगा। जिस कारण सड़क व अन्य जगह कब्जा करने आदि का डर नहीं रहता। शांत माहौल रहता है और सुरक्षा की दृष्टि भी अधिक रहती है। इसलिए रिहायश के लिए लोग महंगे आशियाना खरीदने का दम रखते हैं।
वर्जन
सेक्टर 32 व 33 के लिए 1300 प्लॉटों के आवेदन मांगे गए हैं। पॉलिसी के मुताबिक आवेदनकर्ताओं को चलना होगा। कैटेगरी के मुताबिक कोटा भी मिलेगा।
आरके सिंह, एस्टेट ऑफिसर, हुडा करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed