फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Application process over, first priority list will be held on 11th

आवेदन प्रक्रिया खत्म, 11 को लगेगी पहली वरीयता सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
Application process over, first priority list will be held on 11th
करनाल। कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार देर रात खत्म हो गई है। अब आवेदकों को 11 सितंबर का इंतजार है। इस दिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया चल रही थी। दो बार तारीख भी बढ़ी। अंतिम दिन सोमवार को देर शाम तक जिले के पांच राजकीय कॉलेजों के लिए आवेदन प्रक्रिया चलती रही। हालांकि कॉलेजों में कितने कुल आवेदन आए, यह मंगलवार को ही पता चल सकेगा क्योंकि आवेदन प्रक्रिया 11 बजकर 59 मिनट तक चली।
विज्ञापन

निजी कॉलेज भी पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि बहुत से निजी कॉलेज ऐसे हैं, जिनमें सीटों से कम आवेदन ही कॉलेज में पहुंचे हैं। अब जिन छात्रों का राजकीय कॉलेज में दाखिला नहीं होगा, वे इन कॉलेजों की ओर रुख करेंगे। जिले के सबसे बड़े पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में 8872 और राजकीय महिला कॉलेज में 3338 आवेदन सोमवार शाम तक आए।
विज्ञापन

दो बार बढ़ाई गई थी आवेदन की तिथि
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाया जा चुका है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी, लेकिन सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी परेशान रहे। इसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 सितंबर की थी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों, विद्यार्थियों तथा जन प्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए स्नातक कक्षाओं में आवेदन की अंतिम तिथि को दूसरी बार बढ़ाकर 6 सितंबर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी रहेगी आगे की प्रक्रिया
- अब 8 सितंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया जाएगा।
- 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। 13 से लेकर 15 सितंबर तक छात्र अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
- 17 सितंबर को विभाग दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इस मेरिट लिस्ट में जिन भी छात्रों का नाम आएगा उन छात्रों को 17 से लेकर 20 सितंबर तक फीस जमा करवाने का मौका मिलेगा।

- अगर फिर भी खाली सीट रह जाएगी तो विभाग सभी कॉलेजों के पोर्टल को दोबारा खोल कर दाखिला प्रक्रिया को शुरू करेगा।
कॉलेजों में आए आवेदन
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
कोर्स आवेदन
बीए 4952
बीकॉम 157
बीसीए 673
बीएएमसी 91
बीटीएम 63
बीएससी नॉन मेडिकल 920
बीएससी मेडिकल 495
बीएससी आईटी 109
बीएससी होम साइंस 42
कुल 8872
राजकीय महिला महाविद्यालय, रेलवे रोड
कोर्स आवेदन
बीए 1909
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 73
बीकॉम 680
बीएससी नॉन मेडिकल 348
बीसीए 177
बीबीए 151
कुल 3338
आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है। अभी पहले 8 सितंबर तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा और उसके बाद 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कुल कितने आवेदन आए हैं यह मंगलवार दोपहर तक स्पष्ट होगा। - डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed