{"_id":"68508d3fdbd3d42e8805acf4","slug":"application-process-completed-first-merit-list-will-be-released-on-26th-karnal-news-c-18-knl1008-671197-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आवेदन प्रक्रिया संपन्न, 26 को लगेगी पहली मेधा सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आवेदन प्रक्रिया संपन्न, 26 को लगेगी पहली मेधा सूची
विज्ञापन
- फाॅर्म में संशोधन का आज अंतिम दिन, 23 को फाइनल आवेदक और 25 जून को आएगी प्रोविजनल मेधा सूची
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विद्यार्थियों को दाखिले के लिए जारी होने वाली पहली मेधा सूची का इंतजार है जोकि 26 जून को जारी होगी। इससे पहले 10 दिनों में कॉलेजों की ओर से अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, मंगलवार शाम तक आवेदक अपने दाखिला आवेदन फार्म में ओटीपी के आधार पर संशोधन कर सकते हैं। यदि कोई त्रुटि रह गई हो या कोई कोर्स या कॉलेज का विकल्प में बदलाव करना हो तो संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज प्रबंधकों की ओर से 23 जून को फाइनल आवेदक सूची जारी की जाएगी। यह व्यवस्था पहली बार की जा रही है। ताकि पता चल सके कि कौन आवेदक मेरिट सूची के लिए पात्र है।
इसके अलावा फाइनल मेधा सूची से पहले 25 जून को प्रोविजनल मेधा सूची भी जारी की जाएगी। इस बार भी दाखिला प्रक्रिया दो चरणों की रहेगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। ब्यूरो
विज्ञापन
सबसे बड़े पीजी कॉलेज में 5135 आवेदन
जिले के सबसे राजकीय संस्थान पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में 1750 सीटें हैं। स्नातक की इन सीटों से करीब तीन गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। 5135 विद्यार्थियों ने यहां दाखिले के लिए आवेदन किया है। कॉलेज की दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. रितू जागलान ने बताया कि 2478 विद्यार्थियों ने यहां दाखिले के लिए पहली प्राथमिकता दर्ज कराई है। इनमें से 2275 आवेदकों के दस्तावेज भी सत्यापित हो चुके हैं।
ऐसे चलेगी दाखिले की प्रक्रिया
- 17 जून तक आवेदन फार्म में कर सकते हैं संशोधन (ओटीपी आधारित)
- 18 जून को सभी आवेदकों की सूची जारी होगी। यदि फार्म में कोई आपत्ति होगी तो वह भी दर्शाई जाएगी।
- 22 जून तक कॉलेज कमेटियों की ओर से आवेदकों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
- 23 जून को पात्र आवेदकों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
25 जून से सात जुलाई तक चलेंगे दाखिले के दो चरण
- 25 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 26 जून को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 27 से 30 जून तक फीस जमा कर सकेंगे।
- 02 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 03 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 04 से 07 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।